IGMC शिमला में भीषण अग्निकांड, अस्थायी शिक्षकों की भर्ती से जुड़े मसले पर सरकार का यू-टर्न, पढ़ें HP की 10 बड़ी खबरें

Edited By Vijay, Updated: 28 Apr, 2023 07:09 AM

himachal top 10 news

मौसम विभाग द्वारा जारी यैलो अलर्ट के बीच में वीरवार को जहां मेघ बरसे और चोटियों पर हिमपात हुआ, वहीं राजधानी शिमला में बारिश के बीच दिन में ही अंधेरा छा गया। हिमाचल के प्रतिष्ठ संस्थान आईजीएमसी के न्यू ओपीडी भवन की सबसे ऊपर मंजिल पर वीरवार सुबह 8:15...

शिमला (ब्यूरो): मौसम विभाग द्वारा जारी यैलो अलर्ट के बीच में वीरवार को जहां मेघ बरसे और चोटियों पर हिमपात हुआ, वहीं राजधानी शिमला में बारिश के बीच दिन में ही अंधेरा छा गया। हिमाचल के प्रतिष्ठ संस्थान आईजीएमसी के न्यू ओपीडी भवन की सबसे ऊपर मंजिल पर वीरवार सुबह 8:15 पर कैंटीन में आग भड़क गई, जिससे आईजीएमसी में भर्ती सैंकड़ों मरीजों के बीच अफरा-तफरी मच गई। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह ने वीरवार को शिमला नगर निगम के 7 वार्डों में चुनाव प्रचार किया। गंभीर वित्तीय संकट से जूझ रही राज्य सरकार ने 16 माह के अंतराल के बाद अपने 2.15 लाख कर्मचारियों व 1.90 लाख पैंशनरों को 3 फीसदी महंगाई (डीए) की किस्त जारी करने संबंधी अधिसूचना जारी कर दी है। हिमाचल में अस्थायी शिक्षकों की भर्ती को लेकर सरकार ने अपने हाथ पीछे खींच लिए हैं। शिक्षकों की अस्थायी भर्ती के फैसले को लेकर बेरोजगार युवा सड़कों पर उतर आए हैं। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डाॅ. कर्नल धनीराम शांडिल ने इंदिरा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल के नए ओपीडी ब्लॉक की कैंटीन में आग लगने की घटना का विस्तृत ब्यौरा लिया। हिमाचल में सरकार भी हमारी है और शिमला नगर निगम भी हमारा होगा। उपमुख्यमंंत्री मुकेश अग्रिहोत्री ने वीरवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में यह बात कही। सराज विधानसभा क्षेत्र के सिधारी में एक कार खाई में गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई जबकि एक सवार घायल हो गया है।

पढ़ें हिमाचल की बड़ी खबरें सिर्फ यहां

यैलो अलर्ट के बीच बरसे मेघ, लाहौल सहित पांगी-भरमौर की चोटियों पर हिमपात
मौसम विभाग द्वारा जारी यैलो अलर्ट के बीच में वीरवार को जहां मेघ बरसे और चोटियों पर हिमपात हुआ, वहीं राजधानी शिमला में बारिश के बीच दिन में ही अंधेरा छा गया। हालांकि दोपहर बाद मौसम साफ हुआ और धूप खिली। राज्य में ऊंचाई, मध्यम इलाकों में बारिशों के दौर से तापमान में भी गिरावट आई है। 

IGMC में अग्निकांड, कैंटीन व डॉक्टरों के 6 कमरे राख
हिमाचल के प्रतिष्ठ संस्थान आईजीएमसी के न्यू ओपीडी भवन की सबसे ऊपर मंजिल पर वीरवार सुबह 8:15 पर कैंटीन में आग भड़क गई, जिससे आईजीएमसी में भर्ती सैंकड़ों मरीजों के बीच अफरा-तफरी मच गई। वहीं आग की इस घटना में 2 सिलैंडर फट गए और कैंटीन व डॉक्टरों के 6 कमरे जलकर राख हुए हैं। आग लगने का कारण प्राथमिक जांच में गैस लीक होना बताया जा रहा है। 

शिमला के विकास को कांग्रेस सरकार ही आगे बढ़ाएगी
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह ने वीरवार को शिमला नगर निगम के 7 वार्डों में चुनाव प्रचार किया। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ कुछ वार्डों में कांगे्रस प्रदेशाध्यक्ष ने भी प्रचार किया। मुख्यमंत्री ने लोअर बाजार में प्रचार करते हुए कहा कि वह 2 बार नगर निगम के पार्षद रहे हैं और समस्याओं से भलीभांति परिचित हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने 5 साल तक प्रदेश की सत्ता और नगर निगम में रहकर केवल जनता को ठगने का काम किया।

कर्मचारियों व पैंशनरों को 3 फीसदी DA देने की अधिसूचना जारी
गंभीर वित्तीय संकट से जूझ रही राज्य सरकार ने 16 माह के अंतराल के बाद अपने 2.15 लाख कर्मचारियों व 1.90 लाख पैंशनरों को 3 फीसदी महंगाई (डीए) की किस्त जारी करने संबंधी अधिसूचना जारी कर दी है। इससे सरकारी कोष पर सालाना 500 करोड़ का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने हिमाचल दिवस के अवसर पर 15 अप्रैल को काजा में इसकी घोषणा की थी।

अस्थायी शिक्षकों की भर्ती से जुड़े मसले पर सरकार का यू-टर्न
हिमाचल में अस्थायी शिक्षकों की भर्ती को लेकर सरकार ने अपने हाथ पीछे खींच लिए हैं। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह ने वीरवार को शिमला में मीडिया से अनौपचारिक बातचीत के दौरान कहा कि स्कूलों में रिक्त पड़े पदों पर अस्थायी शिक्षक भर्ती किए जाने की बात तथ्य पर आधारित नहीं है। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि ऐसी कोई अधिसूचना जारी नहीं हुई है और न ही सरकार की ऐसी कोई नीति है। 

IGMC में आग की घटना को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने दिए जांच के आदेश
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डाॅ. कर्नल धनीराम शांडिल ने इंदिरा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल के नए ओपीडी ब्लॉक की कैंटीन में आग लगने की घटना का विस्तृत ब्यौरा लिया। इस घटना में कोई भी व्यक्ति हताहत नहीं हुआ है तथा कैंटीन के साथ लगते चिकित्सकों के कुछ चैंबर्ज को नुक्सान हुआ है। 

शिक्षकों की अस्थायी भर्ती पर बेरोजगारों का सचिवालय में हल्ला बोल
शिक्षकों की अस्थायी भर्ती के फैसले को लेकर बेरोजगार युवा सड़कों पर उतर आए हैं। वीरवार को प्रदेश से सैंकड़ों युवा शिमला पहुंचे और यहां उन्होंने सचिवालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान युवाओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। युवाओं ने आरोप लगाया कि चुनाव से पहले कांग्रेस ने स्थायी भर्ती का वायदा किया था, अब सत्ता में आते ही सरकार तानाशाह बन गई है। 

सरकार भी हमारी, शिमला नगर निगम भी हमारा होगा
हिमाचल में सरकार भी हमारी है और शिमला नगर निगम भी हमारा होगा। उपमुख्यमंंत्री मुकेश अग्रिहोत्री ने वीरवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में यह बात कही। उन्होंने दावा किया कि शिमला एमसी चुनाव कांग्रेस तीन-चौथाई बहुमत से जीतेगी। डिप्टी सीएम ने कहा कि भाजपा ने सत्ता में रहते हुए शिमला एमसी के चुनाव नहीं करवाए। 

स्कूल में जातिगत भेदभाव मामले का हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान
प्रदेश हाईकोर्ट ने शिमला जिले के चिखर स्कूल में जातिगत भेदभाव से जुड़े मामले में कड़ा संज्ञान लिया है। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान और न्यायाधीश वीरेंद्र सिंह की खंडपीठ ने मुख्य सचिव से जवाब तलब किया है। कोर्ट ने मुख्य सचिव समेत प्रारंभिक शिक्षा के निदेशक और उपनिदेशक तथा चिखर स्कूल के एसएमसी अध्यक्ष को प्रतिवादी बनाया है। मामले की सुनवाई 11 मई को निर्धारित की गई है।

जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रही कांग्रेस, धरातल पर चुनाव लड़ने वाली पार्टी केवल भाजपा
नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस पार्टी जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि धरातल पर चुनाव लड़ने वाली पार्टी केवल भाजपा है। नेता प्रतिपक्ष पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार करते हुए संबोधित कर रहे थे। भाजपा के लिए केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री व युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल एवं पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने प्रचार किया।

पहले से चल रहे प्रोजैक्टों पर वाटर सैस लगाना समझौतों का उल्लंघन
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि पहले से चल रहे प्रोजैक्टों पर वाटर सैस लगाना समझौतों का उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आय के साधन बढ़ाने के लिए स्वतंत्र है, लेकिन इसके लिए पहले किए गए समझौतों का उल्लंघन नहीं किया जा सकता। अनुराग ठाकुर यहां पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे।

कार खाई में गिरी, आम आदमी पार्टी सराज के अध्यक्ष सहित 2 की मौत
सराज विधानसभा क्षेत्र के सिधारी में एक कार खाई में गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई जबकि एक सवार घायल हो गया है। मृतकों की पहचान आम आदमी पार्टी सराज के अध्यक्ष जितेंद्र राणा बालीचौकी व छज्जे राम के रूप में हुई है जबकि घायल लोकेंद्र राणा का बालीचौकी अस्पताल में उपचार जारी है और उसकी हालत खतरे से बाहर है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!