पहले से चल रहे प्रोजैक्टों पर वाटर सैस लगाना समझौतों का उल्लंघन : अनुराग ठाकुर

Edited By Vijay, Updated: 27 Apr, 2023 09:16 PM

union minister anurag thakur

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि पहले से चल रहे प्रोजैक्टों पर वाटर सैस लगाना समझौतों का उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आय के साधन बढ़ाने के लिए स्वतंत्र है, लेकिन इसके लिए पहले किए गए...

शिमला (कुलदीप): केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि पहले से चल रहे प्रोजैक्टों पर वाटर सैस लगाना समझौतों का उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आय के साधन बढ़ाने के लिए स्वतंत्र है, लेकिन इसके लिए पहले किए गए समझौतों का उल्लंघन नहीं किया जा सकता। अनुराग ठाकुर यहां पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि एनपीएस राशि राज्य सरकार को नहीं मिल सकती क्योंकि इस पर कर्मचारियों का अधिकार है। कर्मचारियों को यह राशि नियमानुसार मिलेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार प्रदेश में चल रहे रेलवे प्रोजैक्टों में अपना शेयर नहीं दे रही है, इसके बावजूद केंद्र सरकार इन प्रोजैक्टों को गति प्रदान कर रही है। 

केंद्र ने फोरलेन व स्मार्ट सिटी जैसे प्रोजैक्ट दिए
अनुराग ठाकुर ने कहा कि भानुपल्ली रेललाइन आगे बढ़ रही है। इसी तरह चंडीगढ़ से बद्दी रेलवे लाइन पर काम हो रहा है। नंगल-ऊना से रेलगाड़ी दौलतपुर तक पहुंच गई है तथा देश की चौथी वंदे भारत ट्रेन हिमाचल प्रदेश को मिली है। कालका-शिमला, जालंधर-नादौन व मटौर जैसी सड़कें फोरलेन और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना जैसी सड़कों पर हजारों करोड़ रुपए खर्च हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने 6500 करोड़ रुपए के स्मार्ट सिटी प्रोजैक्ट स्वीकृत किए, जिससे आज शिमला शहर साफ-सुथरा व व्यवस्थित शहर नजर आता है। 

सरकार जमीन दे हम क्रिकेट मैदान बनाएंगे
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि यदि राज्य सरकार क्रिकेट सहित अन्य खेलों को बढ़ावा देने के लिए जमीन उपलब्ध करवाती है तो वहां पर मैदान बनाए जाएंगे। इसके अलावा खेलों को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार हरसंभव मदद उपलब्ध करवाएगी। केंद्र सरकार की तरफ से खेल बजट को 946 करोड़ रुपए से 3397 करोड़ रुपए बढ़ाने से मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो पाई हैं। इसी कारण आज 1000 खेलो इंडिया सैंटर बन रहे हैं तथा खिलाड़ी ओलिम्पिक और अन्य अंतर्राष्ट्रीय खेल स्पर्धाओं में देश का नाम रोशन कर रहे हैं।

केंद्र सरकार से 3 गुना वित्तीय मदद बढ़ी
अनुराग ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार से हिमाचल प्रदेश को मिलने वाली वित्तीय मदद में 3 गुना बढ़ौतरी हुई है। 14वें वित्तायोग से जो राशि प्रदेश सरकार को मिली है, उससे विकास के कार्यों को गति मिली है। 

पर्वतमाला व रोपवे प्रोजैक्ट से हिमाचल को होगा लाभ
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार के पर्वतमाला और रोपवे प्रोजैक्ट से हिमाचल प्रदेश को लाभ होगा। शिमला जैसे शहर में इससे सड़कों पर लगने वाले जाम की समस्या दूर हो सकती है तथा पर्यटक यहां पर अधिक दिन ठहरना चाहेंगे। 

बल्क ड्रग पार्क सहित अन्य प्रोजैक्ट स्वीकृत
अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को बल्क ड्रग पार्क सहित अन्य बड़े प्रोजैक्ट जैसे एम्स, ट्रिप्पल आईटी, अटल टनल रोहतांग, मेडिकल काॅलेज और मेडिकल डिवाइस पार्क केंद्र सरकार की देन हैं। 

5 माह में निकली कांग्रेस गारंटियों की हवा
अनुराग ठाकुर ने कहा कि 5 माह के भीतर कांग्रेस की गारंटियों की हवा निकल गई है। इसी कारण उसमें नगर निगम चुनाव में गारंटी देने की हिम्मत नहीं रही। प्रदेश की महिलाओं को न तो 1,500 रुपए मिले और न ही बागवानों के फलों के दाम तय हो पाए। भाजपा निगम की सत्ता में काबिज होने पर एक नगर निगम एक टैक्स नीति को लागू करेगी। इसके अलावा लोगों को 40,000 लीटर मुफ्त पानी एवं कूड़ा उठाने के दाम आधे होंगे। शहर को 24 घंटे पानी देने की दिशा में भी भाजपा आगे बढ़ेगी। 

अनुराग ठाकुर ने रोड शो व चुनावी जनसभाएं कीं
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने नगर निगम चुनाव के लिए पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में रोड शो व चुनाव जनसभाएं कीं। उन्होंने सीटीओ से लोअर बाजार होते हुए रोड शो निकाला। इसके अलावा टुटू, मज्याठ और समरहिल में चुनावी सभाओं को संबोधित किया।

सरकार खेल और खिलाड़ियों के साथ, हमने पहलवानों की बात सुनी 
अनुराग ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार खेल और खिलाड़ियों के साथ खड़ी है तथा उसने यौन उत्पीड़न को लेकर आवाज उठाने वाले पहलवानों की बात को सुना है। उन्होंने कहा कि सरकार पहलवानों की तरफ से लगाए गए आरोपों में दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की तरफ से की गई टिप्पणी पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि उनको अपनी ही पार्टी के नेता अध्यक्ष के रूप में स्वीकार नहीं कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने नैनो यूरिया लाॅन्च करके उसके आधे दाम किए हैं। इससे किसानों को मुनाफा होगा।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!