फाइन आर्ट्स शिक्षक भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित, 82 उम्मीदवारों का हुआ चयन

Edited By Swati Sharma, Updated: 19 Oct, 2026 03:43 PM

hamirpur  final results for fine arts teacher recruitment announced

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) ने स्कूल शिक्षा विभाग में फाइन आर्ट्स के शिक्षकों 118 पदों को फिक्स मानदेय के आधार पर भरने के लिए पोस्ट कोड-26033 के तहत आयोजित कंप्यूटर आधारित परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच के बाद अंतिम...

Hamirpur News : हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) ने स्कूल शिक्षा विभाग में फाइन आर्ट्स के शिक्षकों 118 पदों को फिक्स मानदेय के आधार पर भरने के लिए पोस्ट कोड-26033 के तहत आयोजित कंप्यूटर आधारित परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच के बाद अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है।

आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि इन पदों के लिए कुल 152 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 128 उम्मीदवारों ने कंप्यूटर आधारित परीक्षा दी थी और इस परीक्षा में 106 उम्मीदवारों का चयन दस्तावेजों की जांच के लिए किया गया था। 24 सितंबर को दस्तावेजों की जांच के बाद 82 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। पात्र उम्मीदवार न मिलने के कारण 36 पद खाली रह गए हैं। इनमें सामान्य वर्ग का एक, सामान्य ईडब्ल्यूएस वर्ग के 8, सामान्य (स्वतंत्रता सेनानी परिजन) का एक, ओबीसी 10, ओबीसी बीपीएल 4, एससी 7, एससी बीपीएल 3, एससी (स्वतंत्रता सेनानी परिजन) वर्ग का एक और एसटी का एक पद शामिल हैं।

सचिव ने बताया कि यह अंतिम परिणाम सभी उम्मीदवारों के नाम, रोल नंबर और अंकों सहित आयोग की वेबसाइट एचपीआरसीए.एचपी.जीओवी.इन पर उपलब्ध करवा दिया गया है।  

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!