दर्दनाक हादसा: ढांक किनारे बैठा था टैक्सी चालक, अचानक बिगड़ा संतुलन....गहरी खाई में गिरने से मौ+त

Edited By Swati Sharma, Updated: 28 Jun, 2026 12:49 PM

taxi driver dies after falling from a cliff in dharamshala

Dharamshala News : हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला जिले से एक दिल-दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पर ढांक से गिरकर एक टैक्सी चालक की मौत हो गई। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, हादसा धर्मशाला के...

Dharamshala News : हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला जिले से एक दिल-दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पर ढांक से गिरकर एक टैक्सी चालक की मौत हो गई। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, हादसा धर्मशाला के मैक्लॉडगंज के करमू मोड़ पर हुआ। मृतक की पहचान अजीत कुमार (40), पुत्र रणवीर सिंह, निवासी सोनीपत (हरियाणा) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अजीत कुमार हरियाणा नंबर की टैक्सी लेकर पर्यटकों को घुमाने धर्मशाला आया था। शुक्रवार रात करीब 11 बजे वह पर्यटकों को जोगीबाड़ा स्थित होटल में छोड़ने के बाद करमू मोड़ के पास आया था। गाड़ी खड़ी करने के बाद वह सड़क किनारे बनी ढांक पर बैठ गया, जहां अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

जांच में जुटी पुलिस

इधर, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और कड़ी मशक्कत के बाद शव को खाई से बाहर निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, दुर्घटना के सटीक कारणों की आधिकारिक पुष्टि विस्तृत जांच के बाद ही होगी। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!