Himachal  : HPRCA ने घोषित की विभिन्न श्रेणियों के पदों की परीक्षाओं की तिथियां, यहां देखें शेड्यूल

Edited By Swati Sharma, Updated: 04 Jun, 2026 05:52 PM

hprca announces exam dates for various categories of posts

Hamirpur News : हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) हमीरपुर ने विभिन्न श्रेणियों के पदों की भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) की तिथियां घोषित कर दी हैं। आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि स्टेनो टाइपिस्ट पोस्ट कोड 25025 और...

Hamirpur News : हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) हमीरपुर ने विभिन्न श्रेणियों के पदों की भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) की तिथियां घोषित कर दी हैं।

आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि स्टेनो टाइपिस्ट पोस्ट कोड 25025 और प्लेट मेकर (ऑफसेट) पोस्ट कोड 25009 की परीक्षा 15 जून को सुबह 8ः30 बजे से 10ः30 बजे तक की शिफ्ट में होगी। ऑफसेट ऑपरेटर पोस्ट कोड 25007 और फोटो टाइप सेटर ऑपरेटर पोस्ट कोड 25008 की परीक्षा इसी दिन दोपहर की शिफ्ट में 12ः30 बजे से 2ः30 बजे तक होगी। फ्लाई ब्वॉय (ऑफसेट) पोस्ट कोड 25010 और लेबोरेटरी असिस्टेंट (बायोलॉजी एंड सीरोलोजी) पोस्ट कोड 25018 की परीक्षा भी इसी दिन शाम की शिफ्ट में 4 बजे से 6 बजे तक होगी। जीव विज्ञान के शिक्षकों पोस्ट कोड 26017 की परीक्षा 26 जून को दो शिफ्टों में सुबह 9 से 10ः30 बजे तक और दोपहर 12ः30 बजे से 2 बजे तक आयोजित की जाएगी।

डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि परीक्षा से एक सप्ताह पहले आयोग की वेबसाइट एचपीआरसीए.एचपी.जीओवी.इन पर एक लिंक का प्रावधान किया जाएगा, जिससे अभ्यर्थी अपना रोल नंबर एवं एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। रोल नंबर और परीक्षा केंद्र की जानकारी मोबाइल फोन पर एसएमएस के माध्यम से भी भेजी जाएगी। सचिव ने सभी अभ्यर्थियों से नियमित रूप से आयोग की वेबसाइट पर या अपने मोबाइल पर एसएमएस और ईमेल पर ताजा स्टेटस चेक करते रहने की अपील की है। 

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!