Hamirpur: फाइन आर्ट शिक्षक भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित, 82 उम्मीदवारों का चयन

Edited By Kuldeep, Updated: 19 Oct, 2026 04:50 PM

hamirpur teacher result

हमीरपुर स्थित प्रदेश राज्य चयन आयोग ने स्कूल शिक्षा विभाग में फाइन आर्ट के शिक्षकों के 118 पदों को फिक्स मानदेय के आधार पर भरने के लिए पोस्ट कोड-26033 के तहत आयोजित कम्प्यूटर आधारित परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच के बाद अंतिम...

हमीरपुर (अजय): हमीरपुर स्थित प्रदेश राज्य चयन आयोग ने स्कूल शिक्षा विभाग में फाइन आर्ट के शिक्षकों के 118 पदों को फिक्स मानदेय के आधार पर भरने के लिए पोस्ट कोड-26033 के तहत आयोजित कम्प्यूटर आधारित परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच के बाद अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि इन पदों के लिए कुल 152 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 128 उम्मीदवारों ने कम्प्यूटर आधारित परीक्षा दी थी और इस परीक्षा में 106 उम्मीदवारों का चयन दस्तावेजों की जांच के लिए किया गया था।

24 सितम्बर को दस्तावेजों की जांच के बाद 82 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। पात्र उम्मीदवार न मिलने के कारण 36 पद खाली रह गए हैं। इनमें सामान्य वर्ग का म, सामान्य ईडब्ल्यूएस वर्ग के 8, सामान्य (स्वतंत्रता सेनानी परिजन) का 1, ओबीसी 10, ओबीसी बीपीएल 4, एससी 7, एससी बीपीएल , एससी (स्वतंत्रता सेनानी परिजन) वर्ग का 1 और एसट का 1 पद शामिल है। सचिव ने बताया कि यह अंतिम परिणाम सभी उम्मीदवारों के नाम, रोल नंबर और अंकों सहित आयोग की वैबसाइट एचपीआरसीए.एचपी.जीओवी.इन पर उपलब्ध करवा दिया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!