सोलन में भीषण सड़क हादसा, अज्ञात व्यक्ति को ट्रक ने कुचला...मौके पर ही मौत

Edited By Swati Sharma, Updated: 21 Jun, 2026 12:39 PM

truck runs over unidentified person in solan dies on the spot

Solan Road Accident : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां एक ट्रक ने अज्ञात व्यक्ति को रौंद दिया। इस घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Solan Road Accident : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां एक ट्रक ने अज्ञात व्यक्ति को रौंद दिया। इस घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, हादसा जिले धर्मपुर बाजार में हुआ। बताया जा रहा है कि शनिवार को एक ट्रक ने एक व्यक्ति को कुचल दिया। जब कुछ स्थानीय लोग रोजाना की तरह सैर पर निकले थे, तो उन्होंने बाजार में व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल अवस्था में सड़क किनारे पड़ा हुआ देखा। मौके पर तुरंत लोगों की भीड़ जमा हो गई और उपस्थित नागरिकों ने उसकी पहचान करने की काफी कोशिश की, लेकिन मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। इसके बाद घायल को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इधर, घटना की सूचना मिलते ही धर्मपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस धर्मपुर बाजार के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाल रही है, ताकि दुर्घटना को अंजाम देने वाले ट्रक की पहचान हो सके।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!