हिमाचल में रिश्तों का खून: बेटे ने डंडे से पीटकर की मां की हत्या, सामने आई ये वजह

Edited By Swati Sharma, Updated: 22 Jun, 2026 10:40 AM

son kills mother in himachal

सुंदरनगर (सोढी) : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला के उपमंडल सुंदरनगर के जयदेवी क्षेत्र से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। ग्राम गेहरी में एक बेटे द्वारा रविवार रात अपनी ही मां पर लाठी से हमला किए जाने से उसकी मौत...

सुंदरनगर (सोढी) : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला के उपमंडल सुंदरनगर के जयदेवी क्षेत्र से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। ग्राम गेहरी में एक बेटे द्वारा रविवार रात अपनी ही मां पर लाठी से हमला किए जाने से उसकी मौत हो गई, जबकि बीच-बचाव करने आए पिता भी घायल हो गए। घायल पिता का सिविल अस्पताल सुंदरनगर में उपचार चल रहा है। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और स्तब्धता का माहौल है।

पारिवारिक विवाद में किया हमला

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जयदेवी डाकघर के अंतर्गत आने वाले ग्राम गेहरी निवासी 51 वर्षीय पार्वती देवी की उनके पुत्र द्वारा किए गए हमले में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर हुए पारिवारिक विवाद के दौरान खेमा राम पुत्र फागणु राम ने अपनी मां पर लाठी से हमला कर दिया। हमले के दौरान बीच-बचाव करने आए उसके पिता भी चोटिल हो गए। सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण पार्वती देवी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि घायल पिता को उपचार के लिए सिविल अस्पताल सुंदरनगर पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस थाना बीएसएल कालोनी की टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक साक्ष्य जुटाने के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम  की प्रक्रिया शुरू कर दी है, और घटना के कारणों और परिस्थितियों की गहनता से पड़ताल की जा रही है। इस दर्दनाक घटना ने पूरे जयदेवी क्षेत्र को गमगीन कर दिया है।

मामला दर्ज

स्थानीय लोगों का कहना है कि मां-बेटे जैसे पवित्र रिश्ते को कलंकित करने वाली यह घटना बेहद दुखद और समाज को झकझोरने वाली है। मामले की पुष्टि करते हुए एस.पी. मंडी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस थाना बीएसएल कालोनी में महिला की हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है तथा नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। उन्होंने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!