शिमला के उपनगरों में तेंदुए की दहशत, चक्कर में कुत्ते को उठाया

Edited By Swati Sharma, Updated: 29 Oct, 2026 05:58 PM

leopard scare in the suburbs of shimla

राजधानी शिमला के उपनगरों में तेंदुए की बढ़ती गतिविधियों से लोगों में दहशत का माहौल है। चक्कर क्षेत्र में तेंदुए द्वारा एक कुत्ते को उठाकर ले जाने की घटना सामने आई है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भय बढ़ गया है।

Shimla News : राजधानी शिमला के उपनगरों में तेंदुए की बढ़ती गतिविधियों से लोगों में दहशत का माहौल है। चक्कर क्षेत्र में तेंदुए द्वारा एक कुत्ते को उठाकर ले जाने की घटना सामने आई है। वहां, इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भय बढ़ गया है।

लोगों को आशंका है कि रिहायशी इलाकों में तेंदुए की आवाजाही उनके और उनके पालतू पशुओं के लिए खतरा बन सकती है। शिमला के आसपास के क्षेत्रों में तेंदुए अक्सर भोजन की तलाश में आबादी वाले इलाकों का रुख कर रहे हैं।

ऐसे में सुबह और शाम के समय लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से क्षेत्र में तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!