सरकार भी हमारी, शिमला नगर निगम भी हमारा होगा : मुकेश अग्निहोत्री

Edited By Vijay, Updated: 27 Apr, 2023 10:19 PM

deputy cm mukesh agnihotri

हिमाचल में सरकार भी हमारी है और शिमला नगर निगम भी हमारा होगा। उपमुख्यमंंत्री मुकेश अग्रिहोत्री ने वीरवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में यह बात कही। उन्होंने दावा किया कि शिमला एमसी चुनाव कांग्रेस तीन-चौथाई बहुमत...

शिमला (राक्टा): हिमाचल में सरकार भी हमारी है और शिमला नगर निगम भी हमारा होगा। उपमुख्यमंंत्री मुकेश अग्रिहोत्री ने वीरवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में यह बात कही। उन्होंने दावा किया कि शिमला एमसी चुनाव कांग्रेस तीन-चौथाई बहुमत से जीतेगी। डिप्टी सीएम ने कहा कि भाजपा ने सत्ता में रहते हुए शिमला एमसी के चुनाव नहीं करवाए। लोकतंत्र में यह पहली दफा हुआ कि जब किसी संस्था का कार्यकाल पूरा गया था लेकिन सरकार चुनाव करवाने का साहस नहीं कर पाई। अग्निहोत्री ने कहा कि शिमला एमसी से पहले ही विपक्षी दल में उथल-पुथल मची हुई है। स्थिति यह है कि पार्टी को अध्यक्ष के साथ-साथ महासचिव संगठन बदलना पड़ गया है। भाजपा का लंबा सफर है, आराम से बैठे। 

अर्बन रोपवे प्रोजैक्ट खोल देगा सभी की आंखें 
डिप्टी सीएम ने कहा कि सरकार शिमला शहर के लिए  महत्वपूर्ण प्रोजैक्ट शिमला अर्बन रोपवे लेकर आ रही है। 1,546 करोड़ रुपए का यह प्रोजैक्ट सभी की आंखें खोल देने वाला होगा। प्रोजैक्ट के तहत शहर में 15 स्टेशन बनेंगे और 5 अलग-अलग लाइनें बिछेंगी। औसतन स्पीड 18 किलोमीटर प्रतिघंटा होगी। 14.69 लंबाई वाला यह प्रोजैक्ट अमरीका के बाद विश्व का दूसरा सबसे बड़ा रोपवे होगा। इसको लेकर सभी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। प्रयास है कि अक्तूबर तक इसके टैंडर किए जाएं। 

2025 से 24 घंटे मिलेगा पानी 
अग्निहोत्री ने कहा कि शिमला शहर में पेयजल संकट का जल्द समाधान कर दिया जाएगा। शहरवासियों को वर्ष तक 2025 से 24 घंटे स्वच्छ पेयजल मिलना शुरू हो जाएगा। इसको लेकर 4 स्कीमों पर काम हो रहा है। 

रात्रि 12 बजे तक चलेंगी बसें, शिमला में चलेगी ई-बसें
अग्निहोत्री ने कहा कि शिमला शहर में रात्रि 12 बजे तक लोगों को बस सुविधा दी जाएगी। आचार संहिता हटते ही 20 नई ई-बसें शहर में निगम के बेड़े में शामिल हो जाएंगी। तारादेवी और टूटीकंडी में ई-बस चार्जर लगाए जा रहे हैं। ढली डिपो ई-बस डिपो बनाया जा रहा है। जयपुर-शिमला वोल्वो शुरू करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिमला शहर को ई-बस सिटी बनाया जाएगा।

गारंटियां पूरा करना हमारा राजधर्म
अग्निहोत्री ने कहा कि चुनावी गारंटियां पूरा करना सरकार का राजधर्म है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 में चुनाव से पहले एक-एक गांरटी का हिसाब दिया जाएगा, उसके बाद पार्टी चुनाव मैदान में उतरेगी। ऐसे में भाजपा कांग्रेस की गारंटियों की चिंता ने करे।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!