दर्दनाक हादसा : अनियंत्रित होकर सड़क से बाहर गिरी स्कूटी, 23 वर्षीय युवक की मौत

Edited By Swati Sharma, Updated: 07 Jul, 2026 01:38 PM

23 year old man dies in road accident in dharamshala

Dharamshala News : हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में सोमवार रात को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जहां पर एक स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क से बाहर जा गिरी। इस हादसे में स्कूटी सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

Dharamshala News : हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में सोमवार रात को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जहां पर एक स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क से बाहर जा गिरी। इस हादसे में स्कूटी सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के मुताबिक, हादसा धर्मशाला के साथ लगते पासू स्थित सब्जी मंडी के समीप हुआ। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिला निवासी रामवीर (23 वर्षीय) के रूप में हुई है, जबकि घायल युवक निलेश कुमार (23) भी उसी जिले का निवासी है। दोनों युवक धर्मशाला के ढगवार स्थित मिल्क प्लांट के समीप एक किराए के मकान में रहते थे। बताया जा रहा है कि सोमवार रात को दोनों युवक स्कूटी पर सवार होकर शिल्ला मार्ग की ओर से ढगवार की तरफ आ रहे थे। जैसे ही उनकी स्कूटी पास्सू सब्जी मंडी के समीप पहुंची, तो मोड़ काटते समय अचानक स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी। इस हादसे में स्कूटी सवार रामवीर की मौत हो गई, जबकि निलेश गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक का इलाज अस्पताल में जारी है।

जांच में जुटी पुलिस

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस एएसपी बीर बहादुर सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने इस संदर्भ में केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!