Himachal : तलवाड़ा से बद्दी जा रही HRTC बस में अचानक लगी आग, यात्रियों में मचा हड़कंप

Edited By Swati Sharma, Updated: 20 Jun, 2026 04:30 PM

himachal hrtc bus en route from talwara to baddi catches fire suddenly

Una News : हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब चलती एचआरटीसी बस में अचानक आग लग गई। यह बस तलवाड़ा से वाया चिंतपूर्णी-ऊना होते हुए नालागढ़-बद्दी की ओर जा रही थी। हालांकि, बस चालक की मुस्तैदी और सूझबूझ के चलते एक बड़ा हादसा होने से...

Una News : हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब चलती एचआरटीसी बस में अचानक आग लग गई। यह बस तलवाड़ा से वाया चिंतपूर्णी-ऊना होते हुए नालागढ़-बद्दी की ओर जा रही थी। हालांकि, बस चालक की मुस्तैदी और सूझबूझ के चलते एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

यात्रियों में मचा हड़कंप

जानकारी के मुताबिक, यह घटना उस समय पेश आई जब एचआरटीसी की यह बस ऊना शहर में स्थित केनरा बैंक के समीप पहुंची थी। इसी दौरान बस के इंजन और गियर बॉक्स के पास से अचानक धुआं निकलना शुरू हो गया। जिस वक्त यह तकनीकी खराबी आई, उस समय बस के भीतर करीब 12 यात्री सवार थे। चलती गाड़ी में धुआं देखकर यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया।

वहीं, चालक संदीप कुमार ने तत्काल बस को सड़क किनारे खड़ा किया और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल दिया। चालक द्वारा स्थानीय लोगों की मदद से इंजन में भड़की आग पर समय रहते काबू पा लिया गया। इसके चलते आग बस के बाकी हिस्सों और सीटों तक नहीं फैल सकी।हादसे के तुरंत बाद एचआरटीसी प्रबंधन को सूचित किया गया। निगम ने यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फौरन रूट पर दूसरी वैकल्पिक बस का प्रबंध किया। इसके बाद सभी यात्रियों को वहां से रवाना किया गया।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!