Edited By Swati Sharma, Updated: 30 Jun, 2026 11:47 AM

Shimla News : हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के संजौली में हुए मनीषा मित्तल हत्याकांड में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। निजी स्कूल की संचालिका मनीषा मित्तल की हत्या की साजिश किसी और ने नहीं, बल्कि उनके सगे भाई ने ही रची थी। शिमला पुलिस ने...
Shimla News : हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के संजौली में हुए मनीषा मित्तल हत्याकांड में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। निजी स्कूल की संचालिका मनीषा मित्तल की हत्या की साजिश किसी और ने नहीं, बल्कि उनके सगे भाई ने ही रची थी। शिमला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के भाई हिमांक मित्तल और उसके बिजनेस पार्टनर गोविंद को गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआती जांच में इस खूनी वारदात के पीछे करोड़ों की संपत्ति का विवाद सामने आया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान मृतका मनीषा के भाई हेमांक मित्तल और गोविंद के तौर पर हुई है। दोनों हरियाणा के रोहतक के रहने वाले हैं।
संपत्ति को लेकर चल रहा था विवाद
शिमला की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) मेहर पंवार ने यहां पत्रकारों को बताया कि 13 जून 2026 को हरियाणा के दो शूटरों ने मनीषा के सिर में कई गोलियां मारकर उसकी हत्या कर दी थी। उन्होंने कहा कि अपराध के 39 घंटे के भीतर ही दोनों शूटरों को हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया गया था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान यह पाया गया कि हेमांक ने ही मनीषा की हत्या करने के लिए शूटरों की व्यवस्था करने और शिमला जाने के वास्ते कार का प्रबंध करने हेतु गोविंद को 8.5 लाख रुपये हस्तांतरित किए थे। पंवार ने कहा कि हेमांक और गोविंद का मनीषा के साथ संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था और यही उसकी हत्या का मुख्य कारण बना।
पुलिस अधिकारी ने बताया, "जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि हेमाक के पास उस स्कूल के सीसीटीवी फुटेज की पहुंच थी, जहां मनीषा पिछले कुछ महीनों से अपनी बेटी के साथ रह रही थी। वह उसकी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए इस फुटेज का इस्तेमाल कर रहा था। उसने सीसीटीवी की पहुंच गोविंद के साथ साझा की, जिसने इसे शूटरों को सौंप दिया।" उन्होंने बताया कि गोविंद को शिमला में पुलिस हिरासत में रखा गया है। वहीं, हेमांक कुछ सप्ताह पहले घायल हो गया था और वह फिलहाल अपने आवास पर है। उसे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अदालत में पेश किया जाएगा।
प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें