कांगड़ा के ज्वाली में बड़ा हादसा, खड्ड में नहाते समय 12वीं के छात्र की डूबने से मौत; परिवार में पसरा मातम

Edited By Swati Sharma, Updated: 08 Jun, 2026 02:33 PM

class 12 student dies after drowning in a ravine in kangra

Kangra News :  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां 12वीं कक्षा के छात्र की खड्ड में डूबने से मौत हो गई। वहीं, इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।जानकारी के मुताबिक, हादसा जिले के पुलिस थाना जवाली के...

Kangra News :  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां 12वीं कक्षा के छात्र की खड्ड में डूबने से मौत हो गई। वहीं, इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

नहाते समय हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, हादसा जिले के पुलिस थाना जवाली के अंतर्गत में देहर खड्ड में हुआ। मृतक की पहचान 17 वर्षीय वंश, पुत्र सुमेर नाथ निवासी कर्डियाल के रूप में हुई है। वह 12वीं कक्षा का छात्र था। बताया जा रहा है कि वंश अपने दो दोस्तों के साथ घर से गैस एजेंसी में गैस सिलेंडर भरवाने के लिए निकला था। एजेंसी पहुंचने पर गैस सिलेंडर नहीं भरा गया तो तीनों दोस्त देहर खड्ड में नहाने के लिए उतर गए। नहाते समय वंश अचानक से गहरे पानी में डूब गया। वंश को डूबता देख उसके दोनों दोस्तों ने शोर मचाना शुरू किया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के स्थानीय ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद वंश को पानी से बाहर निकाला। इसके बाद आनन-फानन में छात्र को सिविल अस्पताल ज्वाली पहुंचाया गया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिवार का रो-रोकर बुरा हाल

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतक के दोस्तों के बयान दर्ज करके केस दर्ज कर लिया है। एएसपी धर्म चंद वर्मा ने मामले की पुष्टि की है। वहीं, इस दर्दनाक हादसे के बाद से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है और मृतक के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!