जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रही कांग्रेस, धरातल पर चुनाव लड़ने वाली पार्टी केवल भाजपा : जयराम

Edited By Vijay, Updated: 27 Apr, 2023 09:31 PM

opposition leader jairam thakur

नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस पार्टी जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि धरातल पर चुनाव लड़ने वाली पार्टी केवल भाजपा है। नेता प्रतिपक्ष पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार...

शिमला (ब्यूरो): नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस पार्टी जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि धरातल पर चुनाव लड़ने वाली पार्टी केवल भाजपा है। नेता प्रतिपक्ष पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार करते हुए संबोधित कर रहे थे। भाजपा के लिए केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री व युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल एवं पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने प्रचार किया। जयराम ठाकुर ने कहा कि सत्ता में आने के बाद कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा सामने आ गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा नगर निगम में आते ही खतरनाक पेड़ों को समयबद्ध ढंग से हटाने का अधिकार नगर निगम को देगी। इसके अलावा बिजली-पानी के मीटर लगाने की प्रक्रिया सरल होगी। पार्टी नशामुक्त अभियान चलाने के अलावा हर वार्ड में ओपन जिम खोलेगी तथा आवारा कुत्तों व बंदरों के आतंक से निपटने के लिए टास्क फोर्स गठित करेगी। 

कांग्रेस का प्रचार हवा हवाई : बिंदल
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल ने कहा कि कांग्रेस का प्रचार हवा हवाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री पूरी तरह से बौखला गए हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में जब ट्रिप्पल इंजन की सरकार थी तब पूरे प्रदेश और शहर का चहुंमुखी विकास हुआ, लेकिन कांग्रेस के सत्ता में आते ही विकास कार्य ठप्प पड़ गए। 

सभी वार्डों में मन की बात कार्यक्रम सुनेंगे : सुरेश कश्यप
भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने नगर निगम शिमला के चुनाव को लेकर आयोजित योजना बैठक को संबोधित करते हुए जानकारी दी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 30 अप्रैल को मन की बात कार्यक्रम का 100वां संस्करण होगा। इस कार्यक्रम को नगर निगम के सभी 34 वार्डों में सुना जाएगा। बैठक में सभी वार्ड प्रवासी प्रभारी, सह प्रभारी, जोन प्रभारी और सह प्रभारियों से फीडबैक भी लिया गया। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!