पहले प्रेग्नेंट पत्नी को किया फोन...फिर हिमाचल के 30 वर्षीय ट्रक चालक ने पंचकूला में उठा लिया खौफनाक कदम, घर में मच गई चीख पुकार

Edited By Swati Sharma, Updated: 08 Jun, 2026 06:52 PM

30 year old man from himachal commits suicide in panchkula

हिमाचल डेस्क : हरियाणा के पंचकूला जिले में जीरकपुर-शिमला नेशनल हाईवे पर पिंजौर के समीपवर्ती गांव बिटना में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहां एक टाइल्स एवं ग्रेनाइट शोरूम के बाहर खड़े ट्रक में हिमाचल प्रदेश के रहने वाले एक 30 वर्षीय चालक ने फंदा...

हिमाचल डेस्क : हरियाणा के पंचकूला जिले में जीरकपुर-शिमला नेशनल हाईवे पर पिंजौर के समीपवर्ती गांव बिटना में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहां एक टाइल्स एवं ग्रेनाइट शोरूम के बाहर खड़े ट्रक में हिमाचल प्रदेश के रहने वाले एक 30 वर्षीय चालक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान बीनू (30 वर्षीय), पुत्र जीतराम, निवासी गांव बाड़नु (बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश) के रूप में हुई है। ट्रक के सहचालक और मृतक के रिश्तेदार पंकज कुमार ने बताया कि वे दोनों हिमाचल प्रदेश के बरमाना (बिलासपुर) से सीमेंट लोड करके आए थे। बद्दी पन्जेरा के पास सीमेंट खाली करने के बाद वे बिटना में रुके थे, जहां से ट्रक ब्लॉक लेकर वापस लौटना था। पंकज के मुताबिक, रात के समय बीनू फोन पर अपनी पत्नी से बातचीत कर रहा था। इसके बाद सभी सो गए, लेकिन सुबह जब पंकज की आंख खुली तो उसने बीनू को ट्रक की पिछली बॉडी में रस्सी के फंदे से लटका हुआ पाया।

छह महीने की गर्भवती है बीनू की पत्नी

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवा दिया है और परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। पुलिस की प्राथमिक जांच और सहचालक से मिली जानकारी के अनुसार, इस आत्मघाती कदम के पीछे पारिवारिक तनाव और मनमुटाव की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि बीनू की यह दूसरी शादी थी और उसकी पत्नी वर्तमान में छह महीने की गर्भवती है। पहली शादी से भी बीनू का एक बेटा है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!