2 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, कांगड़ा घाटी ट्रेन की चपेट में आने से 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत, इलाके में शोक की लहर

Edited By Swati Sharma, Updated: 29 Jun, 2026 04:06 PM

40 year old man dies after being hit by kangra valley train

Kangra News : हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा से एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां पर ट्रेन की चपेट में आने से एक 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर...

Kangra News : हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा से एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां पर ट्रेन की चपेट में आने से एक 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के मुताबिक, हादसा नूरपुर के निकट बासा बजीरां में हुआ। मृतक की पहचान बासा बजीरां निवासी अंकुश भंडारी (40) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रविवार रात करीब 10 बजे अंकुश अपने काम से घर वापस लौट रहा था। अंकुश जब नूरपुर रेलवे स्टेशन से कुछ ही दूरी पर स्थित आपातकालीन रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंचा तो जोगिन्द्रनगर से पठानकोट की ओर जा रही रेलगाड़ी को देखकर घबरा गया। पटरी को जल्दबाजी में पार करने के प्रयास में अचानक उनका पैर फिसल गया और वह ट्रैक पर ही गिर गया। जबतक अंकुश संभलकर ट्रैक से हट पाता, तबतक वह ट्रेन की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चीख-पुकार सुनकर भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और तुरंत पुलिस व जीआरपी कांगड़ा को मामले की सूचना दी गई।

अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था अंकुश

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना करने के बाद शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने सोमवार को  पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, इस दुखद घटना के बाद से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) कांगड़ा के हेड कांस्टेबल अजय कुमार ने हादसे की आधिकारिक पुष्टि की है। बता दें कि अंकुश अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे और उनके पिता का पहले ही देहांत हो चुका था। वह अपने पीछे बुजुर्ग मां, पत्नी और दो छोटे बच्चों को बेसहारा छोड़ गए हैं।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!