MC Election : सीएम ने किया चुनाव प्रचार, बोले-शिमला के विकास को कांग्रेस सरकार ही आगे बढ़ाएगी

Edited By Vijay, Updated: 27 Apr, 2023 09:25 PM

mc election

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह ने वीरवार को शिमला नगर निगम के 7 वार्डों में चुनाव प्रचार किया। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ कुछ वार्डों में कांगे्रस प्रदेशाध्यक्ष ने भी प्रचार किया। मुख्यमंत्री ने लोअर बाजार में प्रचार करते हुए कहा कि वह 2 बार नगर...

शिमला (राक्टा): मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह ने वीरवार को शिमला नगर निगम के 7 वार्डों में चुनाव प्रचार किया। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ कुछ वार्डों में कांगे्रस प्रदेशाध्यक्ष ने भी प्रचार किया। मुख्यमंत्री ने लोअर बाजार में प्रचार करते हुए कहा कि वह 2 बार नगर निगम के पार्षद रहे हैं और समस्याओं से भलीभांति परिचित हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने 5 साल तक प्रदेश की सत्ता और नगर निगम में रहकर केवल जनता को ठगने का काम किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज भाजपा शहर की जनता को 40000 लीटर पानी फ्री देने की बात कर रही है जबकि सत्ता और निगम में रहते हुए इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाए और लोगों को गंदा पानी तक पिलाया गया। 

बिजली की लटकी हुईं तारों को किया जाएगा अंडरग्राऊंड 
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है और कांग्रेस सरकार ही शिमला के विकास को आगे बढ़ाएगी। शिमला के लोगों को साफ पानी उपलब्ध करवाया जाएगा। सर्कुलर सड़क मार्गों को चौड़ा किया जाएगा। बिजली की लटकी हुईं तारों को अंडरग्राऊंड किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस अपनी चुनावी गारंटियों को चरणबद्ध तरीके से पूरा कर रही है। उन्होंने कहा कि 2.31 हजार महिलाओं को पैंशन देने का प्रावधान किया गया। उन्होंने कहा कि सरकार ने कर्मचारियों के डीए की किस्त जारी करने की अधिसूचना भी आज जारी कर दी है।

व्यवस्था परिवर्तन की दिश में आगे बढ़ रही सरकार
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार व्यवस्था परिवर्तन की दिशा में आगे बढ़ रही है। लोगों की समस्याओं का निपटारा हो, उसके लिए काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग 40 से 50 साल से एटिक में रह रहे थे, ऐसे में सरकार ने निर्णय लेते हुए उसे नियमित कर दिया है।

प्रतिभा सिंह ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक
इससे पहले पार्टी मुख्यालय राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग की बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने पदाधिकारियों व कार्यकत्र्ताओं को एकजुटता के साथ सभी वार्डों में पार्टी प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार में जुटने को कहा। बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व अध्यक्ष कुलदीप कुमार राठौर व कांग्रेस विधायक पूर्व अध्यक्ष अनुसूचित जाति विभाग सुरेश कुमार विशेष तौर पर उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष अमित नंदा ने की।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!