Kullu : महिला टूरिस्ट के साथ आपत्तिजनक हरकत, सोशल मीडिया पर Video Viral होने के बाद मचा हड़कंप

Edited By Swati Sharma, Updated: 05 Jun, 2026 03:32 PM

kullu obscene act with a female tourist

Kullu News : हिमाचल प्रदेश की विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी मनाली से एक बेहद चिंताजनक मामला सामने आया है। यहां एक विदेशी महिला पर्यटक के साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार और छेड़छाड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो के सामने आने के...

Kullu News : हिमाचल प्रदेश की विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी मनाली से एक बेहद चिंताजनक मामला सामने आया है। यहां एक विदेशी महिला पर्यटक के साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार और छेड़छाड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो के सामने आने के बाद स्थानीय निवासियों और नेटिजंस में भारी आक्रोश है। हालांकि इस संबंध में पुलिस को अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है।

 

आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग

इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस वीडियो में कुछ युवक विदेशी महिला पर्यटक को घेरे हुए नजर आ रहे हैं और उनके साथ अनुचित व अमर्यादित व्यवहार करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने आरोपियों के खिलाफ तुरंत और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग उठाई है। स्थानीय लोगों और पर्यटन व्यवसाय से जुड़े हितधारकों ने भी इस पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उनका कहना है कि हिमाचल प्रदेश अपनी मेहमाननवाजी और सुरक्षित पर्यटन के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है, और ऐसी घटनाएं देवभूमि की वैश्विक छवि को गहरा नुकसान पहुंचा सकती हैं।

जानें DSP ने क्या कहा?

वीडियो के सोशल मीडिया पर आने के बाद मनाली पुलिस तुरंत सतर्क हो गई है, हालांकि अभी तक आरोपियों की आधिकारिक पहचान और घटना की सटीक कड़ियों की पुष्टि होना बाकी है। मनाली के उप-पुलिस अधीक्षक केडी शर्मा ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि यह वायरल वीडियो पुलिस प्रशासन के ध्यान में आ चुका है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस संबंध में पुलिस को अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है, लेकिन इस तरह की हरकत करने वालों पर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!