शिमला में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, चिट्टे और चरस के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 24 Oct, 2026 05:01 PM

5 smuggler arrested with heroin and hashish

शिमला पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीमों ने शोघी और कुफरी क्षेत्रों में तीन अलग-अलग कार्रवाइयों को अंजाम देते हुए निजी व सरकारी बसों तथा एक घर में दबिश दी।

शिमला (संतोष): शिमला पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीमों ने शोघी और कुफरी क्षेत्रों में तीन अलग-अलग कार्रवाइयों को अंजाम देते हुए निजी व सरकारी बसों तथा एक घर में दबिश दी। इन कार्रवाइयों में पुलिस ने कुल 49.43 ग्राम मादक पदार्थ (24 ग्राम चिट्टा और 25.43 ग्राम चरस) बरामद कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज किए गए हैं।

शोघी में 2 बसों में सवार 3 युवकों से 24 ग्राम चिट्टा बरामद
नशे के खिलाफ पहली दो कार्रवाइयां शोघी के समीप बसों की चैकिंग के दौरान हुईं। पुलिस थाना बालूगंज की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर एक बस की तलाशी ली, जिसमें कोटी (जिला शिमला) निवासी 25 वर्षीय राहुल जसवाल के कब्जे से 7 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। वहीं, दूसरी कार्रवाई में शिमला पुलिस के स्पैशल सैल ने गुप्त सूचना पर हरियाणा रोडवेज की एक बस को जांच के लिए रोका। तलाशी के दौरान बस में सवार सुन्नी (शिमला) निवासी 2 युवकों पंकज शर्मा (24) और पीयूष चौहान (21) के कब्जे से 17 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया है। पुलिस अब इनसे पूछताछ कर ये पता लगा रही है कि वे ये नशा कहां से खरीद कर लाए थे और इसे शिमला में किसे सप्लाई किया जाना था।

कुफरी में घर पर दबिश, बैड बॉक्स में छिपाई थी चरस
तीसरा मामला पुलिस थाना कुमारसैन के अंतर्गत कुफरी क्षेत्र का है, जहां पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर अनिल कुमार उर्फ नीलू के कुफरी स्थित आवास पर दबिश दी गई। तलाशी के दौरान कमरे में रखे लकड़ी के बैड बॉक्स के अंदर से 25.43 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने मौके से अनिल कुमार और मुकुल कंवर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई और तफ्तीश में जुटी है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!