हैलीकाॅप्टर सेवा के नाम पर फ्रॉड, 17 लाख की ठगी मामले में पुलिस को मिली सफलता, पढ़ें HP की 10 बड़ी खबरें

Edited By Vijay, Updated: 29 Aug, 2024 08:28 PM

hp top ten

अगर आप हैलीकाॅप्टर के माध्यम से मणिमहेश यात्रा करना चाह रहे हैं तो टिकट बुकिंग में सावधानी बरतें। हिमाचल प्रदेश स्टेट सीआईडी के साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन मध्य खंड मंडी ने एक साइबर ठगी के मामले में आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

शिमला (ब्यूरो): अगर आप हैलीकाॅप्टर के माध्यम से मणिमहेश यात्रा करना चाह रहे हैं तो टिकट बुकिंग में सावधानी बरतें। हिमाचल प्रदेश स्टेट सीआईडी के साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन मध्य खंड मंडी ने एक साइबर ठगी के मामले में आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश के लगभग 5 हजार करोड़ के प्रोजैक्ट केंद्र से पास पैंडिंग है। लगवैली के पहाड़ों के बीच समुद्रतल से करीब 14040 फुट से अधिक ऊंचाई पर एक झील मौजूद है जोकि डेढ़ किलोमीटर के दायरे में फैली हुई है। पूर्व पंजाब सांसद और शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के प्रमुख सिमरनजीत सिंह मान ने गुरुवार को बीजेपी सांसद कंगना रनौत के खिलाफ एक विवादित टिप्पणी की। हिमाचल प्रदेश में वित्तीय स्थिति बिगड़ती जा रही है और कर्ज 90 हजार करोड़ रुपए से ऊपर चला गया है। अरुणाचल प्रदेश में ‘ऑप्रेशन अलर्ट’ के दौरान शहीद हुए हिमाचल प्रदेश के जवान आशीष चौहान का आज पांवटा साहिब के यमुना नदी के तट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। क्षेत्र के जाबली के पास एनएच-5 पर बुधवार सुबह चलती गाड़ी में अचानक आग लग गई। हिमाचल प्रदेश विधान सभा मानसून सत्र के दौरान आज सदन में प्रश्नकाल के दौरान विपक्ष ने नई शराब नीति को लेकर सरकार पर घोटाले के आरोप लगाए। प्रवासी श्रमिकों एवं राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के लाभार्थियों को ‘एक राष्ट्र, एक राशन कार्ड’ योजना के तहत राशन प्रदान करने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।

पढ़ें हिमाचल की बड़ी खबरें सिर्फ यहां  

हैलीकाॅप्टर सेवा के नाम पर फ्रॉड, फर्जी वैबसाइट पर ठग रहे जालासाज
अगर आप हैलीकाॅप्टर के माध्यम से मणिमहेश यात्रा करना चाह रहे हैं तो टिकट बुकिंग में सावधानी बरतें। विशेषकर ऑनलाइन बुकिंग करने से पहले हैलीटैक्सी सेवा की वैबसाइट जांच लें। जांच के बाद ही ऑनलाइन बुकिंग करवाएं। बिना जांचे किसी भी वैबसाइट से हैलीकॉप्टर टिकट न लें।

17 लाख की ठगी मामले में पुलिस को मिली सफलता, नाइजीरियन आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार
हिमाचल प्रदेश स्टेट सीआईडी के साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन मध्य खंड मंडी ने एक साइबर ठगी के मामले में आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने 17 लाख रुपए की ठगी के आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया है।

Himachal के 5 हजार करोड़ रुपए के प्रोजैक्ट केंद्र के पास पैंडिंग : मुकेश अग्निहोत्री
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश के लगभग 5 हजार करोड़ के प्रोजैक्ट केंद्र से पास पैंडिंग है। 2531 प्रोजैक्ट को निवेश के लिए मंजूरी मिली है, लेकिन पैसा नहीं मिल रहा है। नदियों व खड्डों की चैनेलाइजेशन को लेकर विपक्ष के सवालों पर सदन में उन्होंने यह जानकारी दी।

इस पवित्र झील में मानव दखल से नाराज हुए देवता, 20 भादो के स्नान पर रोक लगाने के दिए आदेश
लगवैली के पहाड़ों के बीच समुद्रतल से करीब 14040 फुट से अधिक ऊंचाई पर एक झील मौजूद है जोकि डेढ़ किलोमीटर के दायरे में फैली हुई है। इस झील को देहनासर झील के नाम से जाना जाता है। ये देवी-देवताओं के गुप्त स्नान वाली झील है, लेकिन जब से इस झील के बारे में लोगों को पता चला है तब से लोग 20 भादो के दिन यहां स्नान करने के लिए जा रहे हैं।

'कंगना रनौत को रेप का अनुभव है', सिमरनजीत सिंह मान ने दिया एक्ट्रेस पर विवादित बयान
पूर्व पंजाब सांसद और शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के प्रमुख सिमरनजीत सिंह मान ने गुरुवार को बीजेपी सांसद कंगना रनौत के खिलाफ एक विवादित टिप्पणी की, जिससे राजनीतिक हलकों में तूफान मच गया है। मान की यह टिप्पणी कंगना रनौत के द्वारा किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान बलात्कार के आरोप लगाने के कुछ दिनों बाद आई है।

मुख्यमंत्री सुक्खू सहित मंत्री व सीपीएस नहीं लेंगे 2 महीने का वेतन व भत्ते, सदन में किया ऐलान
हिमाचल प्रदेश में वित्तीय स्थिति बिगड़ती जा रही है और कर्ज 90 हजार करोड़ रुपए से ऊपर चला गया है, ऐसे में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश की बिगड़ती आर्थिक स्थिति में सुधार करने के लिए कड़े फैसले लेने की बात कही है और उन्होंने खुद, मंत्रियों और मुख्य संसदीय सचिवों के साथ अगले दो महीने तक अपने वेतन और भत्ते नहीं लेने का फैसला किया है।

अरुणाचल प्रदेश में शहीद सिरमौर का 'आशीष' पंचतत्व में विलीन, राजकीय सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई
अरुणाचल प्रदेश में ‘ऑप्रेशन अलर्ट’ के दौरान शहीद हुए हिमाचल प्रदेश के जवान आशीष चौहान का आज पांवटा साहिब के यमुना नदी के तट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान हजारों लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान पूरा क्षेत्र 'भारत माता की जय', 'वंदे मातरम' और 'जब तक सूरज चांद रहेगा, आशीष तेरा नाम रहेगा' के नारों से गूंज उठा।

जाबली में चलती गाड़ी में लगी आग, चालक ने भाग कर बचाई जान
क्षेत्र के जाबली के पास एनएच-5 पर बुधवार सुबह चलती गाड़ी में अचानक आग लग गई। गाड़ी चंडीगढ़ से सोलन की तरफ जा रही थी। पर अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

विपक्ष ने लगाए सरकार पर शराब घोटाले के आरोप, सदन से किया वॉकआऊट
हिमाचल प्रदेश विधान सभा मानसून सत्र के दौरान आज सदन में प्रश्नकाल के दौरान विपक्ष ने नई शराब नीति को लेकर सरकार पर घोटाले के आरोप लगाए।

नादौन, भरमोटी और धरबियाल के डिपो में राशन ले सकते हैं प्रवासी श्रमिक
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के जिला नियंत्रक अरविंद शर्मा ने बताया कि नादौन शहर और इसके आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों में रह रहे प्रवासी श्रमिकों एवं राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के लाभार्थियों को ‘एक राष्ट्र, एक राशन कार्ड’ योजना के तहत राशन प्रदान करने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।
 

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!