हिमाचल पंचायत चुनाव: पूर्व मंत्री के भतीजे ने मारी बाजी,  610 वोटों के भारी अंतर से जीता प्रधान पद का चुनाव

Edited By Swati Sharma, Updated: 29 May, 2026 01:59 PM

hp panchayat election result former ministernephew wins the pradhan election

HP Panchayat Election Result : हिमाचल प्रदेश में 1,276 पंचायतों के लिए ग्रामीण निकाय चुनाव के दूसरे चरण में गुरूवार को करीब 80 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। वहीं, कांगड़ा जिले के ब्लॉक देहरा की धवाला पंचायत से चौधरी रजनीकांत (जोगा) रिकॉर्ड मतों से...

HP Panchayat Election Result : हिमाचल प्रदेश में 1,276 पंचायतों के लिए ग्रामीण निकाय चुनाव के दूसरे चरण में गुरूवार को करीब 80 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। वहीं, कांगड़ा जिले के ब्लॉक देहरा की धवाला पंचायत से चौधरी रजनीकांत (जोगा) रिकॉर्ड मतों से प्रधान पद का चुनाव जीत गए है। चौधरी रजनीकांत को कुल 825 वोट और उनके प्रतिद्वंद्वी हेमराज को 215 वोट मिले। करीब 610 मतों के भारी अंतर से चौधरी रजनीकांत ने जीत दर्ज की।

बता दें कि चौधरी रजनीकांत (जोगा) पूर्व कैबिनेट मंत्री रमेश धवाला के भतीजे है। वह इससे पहले इसी पंचायत में उपप्रधान के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। चौधरी रजनीकांत (जोगा) ने प्रधान पद के चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को एक तरफा मुकाबले में मात देकर पंचायत की कमान संभाली है।

वहीं, अपनी शानदार जीत के बाद नवनिर्वाचित प्रधान चौधरी रजनीकांत ने जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा, "यह मेरी जीत नहीं, बल्कि धवाला की जनता के विश्वास की जीत है। पिछले पांच वर्षों में उपप्रधान के रूप में मैंने जो सेवा की, आज लोगों ने उस पर अपनी मुहर लगाई है। अब प्रधान के रूप में मेरी जिम्मेदारी और बढ़ गई है, मैं पंचायत के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करूंगा।"


प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!