Edited By Swati Sharma, Updated: 05 Sep, 2026 12:21 PM

हिमाचल पुलिस विभाग के 17 वरिष्ठ पुलिस अधिकारी आगामी वर्ष 2027 में सेवानिवृत्त हो जाएंगे। इनमें 3 आईपीएस के साथ 14 एचपीएस अधिकारी शामिल हैं।
Shimla News : हिमाचल पुलिस विभाग के 17 वरिष्ठ पुलिस अधिकारी आगामी वर्ष 2027 में सेवानिवृत्त हो जाएंगे। इनमें 3 आईपीएस के साथ 14 एचपीएस अधिकारी शामिल हैं।अधिसूचना के अनुसार, केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर नई दिल्ली में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के महानिदेशक पद पर तैनात वर्ष 1993 बैच के आईपीएस अधिकारी अनुराग गर्ग 31 जुलाई 2027 को सेवानिवृत्त होंगे। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) कोलकाता जोन में संयुक्त निदेशक के पद पर तैनात 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी एन. वेणुगोपाल और हमीरपुर में संचार एवं तकनीकी सेवाओं के महानिरीक्षक पद पर तैनात 2008 बैच के आईपीएस अधिकारी डा. डीके चौधरी 31 दिसम्बर 2027 को सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त होंगे।
वहीं, एचपीएस और तकनीकी सेवा के अधिकारियों में 31 मार्च 2027 को एएसपी संचार एवं तकनीकी सेवाएं शिमला सुनील दत्त, एएसपी नूरपुर (कांगड़ा) धर्म चंद, कमांडेंट होमगार्ड्स मुख्यालय शिमला भोपिंदर सिंह बरागटा और डीएसपी/प्रोजैक्ट सुरक्षा अधिकारी (बीबीएमबी तलवाड़ा) जतिंद्र कुमार सेवानिवृत्त होंगे। इसके बाद 30 अप्रैल को एसपी चंबा विजय कुमार सेवानिवृत्त होंगे। 31 मई 2027 को एएसपी प्रथम सशस्त्र वाहिनी जुन्गा बबीता राणा और डीएसपी थर्ड आईआरबी पंडोह ओम प्रकाश सेवानिवृत्त होंगे। 30 जून को कमांडेंट प्रथम सशस्त्र वाहिनी जुन्गा भूपिंदर सिंह नेगी और एएसपी एसडीआरएफ मंडी खजाना राम सेवानिवृत्त होंगे। इसके बाद 31 अगस्त को डीएसपी मुख्यालय हमीरपुर मदन लाल धीमान तथा 30 सितम्बर 2027 को एसपी संचार एवं तकनीकी सेवाएं हमीरपुर राजेश वर्मा सेवानिवृत्त होंगे। 30 नवम्बर 2027 को एएसपी थर्ड आईआरबी पंडोह सोम दत्त, एएसपी सोलन रमेश कुमार और एएसपी थर्ड आईआरबी पंडोह हेमंत कुमार सेवानिवृत्त होंगे।
गृह विभाग ने भेजी प्रतिलिपियां
गृह विभाग की तरफ से संबंधित अधिसूचना की प्रतिलिपियां केंद्रीय गृह मंत्रालेय, राज्य पुलिस महानिदेशक, सतर्कता विभाग, सीआईडी आपदा प्रबंधन वल तथा सभी संबंधित जिला पुलिस अधीक्षकों को आगामी प्रशासनिक कार्रवाई के लिए भेज दी है।
प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें