Shimla: राष्ट्रीय लोक अदालत में एक दिन में 1.11 लाख से अधिक मामलों का निपटारा

Edited By Kuldeep, Updated: 12 Sep, 2026 07:37 PM

shimla lok adalat cases settlement

शनिवार को प्रदेश की सभी अदालतों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। यह आयोजन हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायाधिपति गुरमीत सिंह संधावालिया और राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष न्यायाधिपति विवेक सिंह ठाकुर के...

शिमला (ब्यूरो): शनिवार को प्रदेश की सभी अदालतों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। यह आयोजन हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायाधिपति गुरमीत सिंह संधावालिया और राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष न्यायाधिपति विवेक सिंह ठाकुर के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस लोक अदालत में प्री-लिटिगेशन और लंबित मामलों को आपसी सुलह के आधार पर निपटाया गया।

पूरे प्रदेश में मामलों की सुनवाई के लिए 145 बैंच स्थापित किए गए थे। इन बैंचों के समक्ष कुल 1,46,825 मामले सुनवाई के लिए रखे गए, जिनमें से 1,11,219 मामलों का सफलतापूर्वक निपटारा कर दिया गया। इसके तहत दावेदारों को लगभग 109.36 करोड़ रुपए की राशि निर्धारित कर प्रदान की गई। इस अवसर पर न्यायाधिपति विवेक सिंह ठाकुर ने प्राधिकरण के सदस्य सचिव रणजीत सिंह के साथ शिमला स्थित न्यायिक न्यायालय परिसर का दौरा कर कार्यवाही का जायजा लिया और वादियों की सुविधाओं की समीक्षा की।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!