Edited By Kuldeep, Updated: 15 Sep, 2026 07:26 PM

प्रदेश के विभिन्न विभागों में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए विभागीय परीक्षाओं का आयोजन 26 नवम्बर से 4 दिसम्बर तक किया जाएगा।
शिमला (ब्यूरो): प्रदेश के विभिन्न विभागों में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए विभागीय परीक्षाओं का आयोजन 26 नवम्बर से 4 दिसम्बर तक किया जाएगा। हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासन संस्थान के विभागीय परीक्षा बोर्ड के सचिव दिनेश कुमार शर्मा ने यह जानकारी दी। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 17 सितम्बर से शुरू होगी। इच्छुक अभ्यर्थी 17 अक्तूबर तक मानव सम्पदा पोर्टल के माध्यम से अपना आवेदन कर सकते हैं। तय समय के बाद पोर्टल स्वतः बंद हो जाएगा।
आवेदकों के फॉर्म संबंधित विभागाध्यक्षों द्वारा 24 अक्तूबर तक अनुमोदित किए जाएंगे। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए वित्तीय प्रशासन (पेपर-1) की परीक्षा 3 जगहों राजकीय महाविद्यालय संजौली शिमला, राजकीय डिग्री कॉलेज धर्मशाला और राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंडी में आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र उनके मानव सम्पदा पोर्टल अकाऊंट पर अपने आप उपलब्ध हो जाएंगे। अधूरे भरे गए आवेदन सीधे निरस्त कर दिए जाएंगे। परीक्षा का विस्तृत टाइम टेबल और अन्य दिशा-निर्देश हिमाचल प्रदेश विभागीय परीक्षा बोर्ड की आधिकारिक वैबसाइट पर उपलब्ध हैं, जहां से अभ्यर्थी इसे आसानी से डाऊनलोड कर सकते हैं।