Edited By Vijay, Updated: 05 Sep, 2026 04:34 PM

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने स्वास्थ्य शिक्षा व शोध विभाग में असिस्टैंट प्रोफैसर (न्यूरोसर्जरी) सुपर स्पैशलिटी व असिस्टैंट प्रोफैसर (साइकियाट्री) सुपर स्पैशलिटी के पदों को भरने के लिए आयोजित सब्जैक्ट एप्टीट्यूड टैस्ट (एसएटी) का परिणाम घोषित कर...
शिमला (अभिषेक): हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने स्वास्थ्य शिक्षा व शोध विभाग में असिस्टैंट प्रोफैसर (न्यूरोसर्जरी) सुपर स्पैशलिटी व असिस्टैंट प्रोफैसर (साइकियाट्री) सुपर स्पैशलिटी के पदों को भरने के लिए आयोजित सब्जैक्ट एप्टीट्यूड टैस्ट (एसएटी) का परिणाम घोषित कर दिया है। असिस्टैंट प्रोफैसर (न्यूरोसर्जरी) सुपर स्पैशलिटी के पद पर 1 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुआ है और उक्त अभ्यर्थी का रोल नंबर 11081001 है। इसके अलावा असिस्टैंट प्रोफैसर (साइकियाट्री) सुपर स्पैशलिटी के पद पर भी 1 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुआ है और उक्त अभ्यर्थी का रोल नंबर 12082005 है। उक्त अभ्यर्थी पर्सनैलिटी टैस्ट के लिए क्वालीफाई हुए हैं।
असिस्टैंट प्रोफैसर के पद का पर्सनैलिटी टैस्ट स्थगित, नई तिथि बाद में होगी जारी
वहीं लोक सेवा आयोग ने असिस्टैंट प्रोफैसर (जनरल मेडिसिन) और असिस्टैंट प्रोफैसर (ट्यूबरकुलोसिस एंड रैस्पिरेटरी डिजीज) के पदों के लिए प्रस्तावित पर्सनैलिटी टैस्ट स्थगित कर दिए हैं। उक्त दोनों पदों के लिए पर्सनैलिटी टैस्ट 10 सितम्बर को आयोजित किए जाने थे, लेकिन प्रशासनिक कारणों के चलते निर्धारित तिथि पर पर्सनैलिटी टैस्ट आयोजित नहीं किए जाएंगे और नई तिथियां बाद में निर्धारित कर अभ्यर्थियों को सूचित किया जाएगा।
आयोग की ओर से जारी होने वाली सूचनाओं पर नजर रखें अभ्यर्थी
आयोग ने संबंधित अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे आगामी तिथि और अन्य आवश्यक जानकारी के लिए हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से जारी होने वाली सूचनाओं पर नजर रखें। आयोग की ओर से जारी सूचना के अनुसार नई तिथि की घोषणा होने के बाद अभ्यर्थियों को आगे की प्रक्रिया के बारे में जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें