'कंगना रनौत को रेप का अनुभव है', सिमरनजीत सिंह मान ने दिया एक्ट्रेस पर विवादित बयान

Edited By Rahul Singh, Updated: 29 Aug, 2024 05:02 PM

kangana ranaut has experience of rape

पूर्व पंजाब सांसद और शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के प्रमुख सिमरनजीत सिंह मान ने गुरुवार को बीजेपी सांसद कंगना रनौत के खिलाफ एक विवादित टिप्पणी की, जिससे राजनीतिक हलकों में तूफान मच गया है। मान की यह टिप्पणी कंगना रनौत के द्वारा किसानों के विरोध...

हिमाचल। पूर्व पंजाब सांसद और शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के प्रमुख सिमरनजीत सिंह मान ने गुरुवार को बीजेपी सांसद कंगना रनौत के खिलाफ एक विवादित टिप्पणी की, जिससे राजनीतिक हलकों में तूफान मच गया है। मान की यह टिप्पणी कंगना रनौत के द्वारा किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान बलात्कार के आरोप लगाने के कुछ दिनों बाद आई है।

सिमरनजीत सिंह मान ने कहा, "आप कंगना रनौत से पूछ सकते हैं कि बलात्कार कैसे होता है ताकि लोगों को समझाया जा सके कि बलात्कार क्या होता है। उन्हें इसका बहुत अनुभव है।" मान ने यह टिप्पणी कंगना रनौत द्वारा किसानों के विरोध प्रदर्शन पर की गई टिप्पणियों के संदर्भ में की है।

हाल ही में, हिमाचल प्रदेश के मंडी से सांसद कंगना रनौत ने एक साक्षात्कार के दौरान कहा था कि अगर भारत की नेतृत्व क्षमता मजबूत नहीं होती, तो किसानों का विरोध प्रदर्शन देश में बांग्लादेश जैसे संकट का रूप ले सकता था। कंगना रनौत ने आरोप लगाया था कि किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान "लाशें लटक रही थीं" और "बलात्कार" हो रहे थे, और यह आंदोलन लगभग एक साल तक चला था। इसके अलावा, उन्होंने चीन और अमेरिका के "साजिश" में शामिल होने का भी आरोप लगाया था।

वर्तमान में, पड़ोसी देश बंगलादेश में सरकारी नौकरियों के लिए विवादित कोटा प्रणाली को लेकर व्यापक हिंसा और छात्र विरोध प्रदर्शन हुए हैं, जिसमें 500 से अधिक लोग मारे गए हैं। यह हिंसा शेख हसीना सरकार के पतन के साथ समाप्त हुई।

हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here

 

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!