24 मई को मंडी आएंगे PM मोदी, चलने लगी लू, प्रदेश के कई स्थानों पर पारा 40 के पार, पढ़ें HP की 10 बड़ी खबरें

Edited By Kuldeep, Updated: 18 May, 2024 11:41 PM

himachal top 10 news

मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत के पक्ष में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 मई को मंडी के ऐतिहासिक पड्डल मैदान में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। रैली 24 मई को पड्डल मैदान में सायं 4 बजे होगी।

शिमला (ब्यूरो): मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत के पक्ष में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 मई को मंडी के ऐतिहासिक पड्डल मैदान में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। रैली 24 मई को पड्डल मैदान में सायं 4 बजे होगी। रैली को हरी झंडी मिलते ही भाजपा ने चुनाव आयोग से पड्डल मैदान की बुकिंग कर ली है। इसके साथ ही अब भाजपा नेताओं ने रैली की तैयारियां शुरु कर दी हैं। बता दें कि बीते 10 सालों में प्रधानमंत्री मोदी पड्डल मैदान में 6वीं बार रैली को संबोधित करेंगे। अत्यधिक तपिश अब पहाड़ी प्रदेश में भी लोगों को परेशान करने लगी है। अनेक स्थानों पर तापमान सामान्य से अधिक चल रहा है। कहीं हीट वेव के प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में दखल ने प्रदेश में अनेक स्थानों पर तापमान को 40 डिग्री सैल्सियस से अधिक पहुंचा दिया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार जब अधिकतम तापमान सामान्य से लगभग साढे़ 5 डिग्री सैल्सियस अधिक होता है तथा अधिकतम तापमान कम से कम 40 डिग्री सैल्सियस रहे तो वह स्थिति हीट वेव कहलाती है।

 

पढ़ें हिमाचल की बड़ी खबरें सिर्फ यहां

24 मई को मंडी में हाेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, चुनावी रैली को करेंगे संबो​धित
मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत के पक्ष में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 मई को मंडी के ऐतिहासिक पड्डल मैदान में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। रैली 24 मई को पड्डल मैदान में सायं 4 बजे होगी। रैली को हरी झंडी मिलते ही भाजपा ने चुनाव आयोग से पड्डल मैदान की बुकिंग कर ली है। इसके साथ ही अब भाजपा नेताओं ने रैली की तैयारियां शुरु कर दी हैं। बता दें कि बीते 10 सालों में प्रधानमंत्री मोदी पड्डल मैदान में 6वीं बार रैली को संबोधित करेंगे।

में लू चलने की संभावना, प्रदेश के कई स्थानों पर पारा 40 के पार
अत्यधिक तपिश अब पहाड़ी प्रदेश में भी लोगों को परेशान करने लगी है। अनेक स्थानों पर तापमान सामान्य से अधिक चल रहा है। कहीं हीट वेव के प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में दखल ने प्रदेश में अनेक स्थानों पर तापमान को 40 डिग्री सैल्सियस से अधिक पहुंचा दिया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार जब अधिकतम तापमान सामान्य से लगभग साढे़ 5 डिग्री सैल्सियस अधिक होता है तथा अधिकतम तापमान कम से कम 40 डिग्री सैल्सियस रहे तो वह स्थिति हीट वेव कहलाती है।

एन.सी.सी., एन.एस.एस. और बी.एस. एंड जी. स्वयंसेवक मतदान केंद्रों पर रहेंगे तैनात
लोकसभा-2024 के चुनाव में भारत के चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार मतदान केंद्रों पर मतदाताओं, विशेष रूप से दिव्यांग, वरिष्ठ नागरिकों और गर्भवती महिला मतदाताओं की सुविधा के लिए स्कूल और कालेजों को मतदान केंद्रों पर एन.सी.सी., एन.एस.एस. और बी.एस.एंड जी. स्वयंसेवकों को तैनात करने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में स्कूल और कॉलेजों के प्रधानाचार्यों के अलावा जिला के शिक्षा उपनिदेशकों उच्च को आसपास के प्रत्येक मतदान केंद्र पर 2 स्वयंसेवकों को नियुक्त करने को कहा गया है।

भाजपा मुद्दों से दूर भाग कर अपनी राजनीति चमका रही : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नादौन में पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा कि भाजपा मुद्दों से दूर भाग कर अपनी राजनीति चमका रही है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर 10 वर्ष से रेलवे लाइन का सिर्फ राग अलाप रहे हैं। केंद्र सरकार से वह लाइन को आज तक मंजूरी नहीं दिला पाए और न ही कोई सर्वे हुआ। कांग्रेस सरकार ने रेलवे लाइन के लिए बजट देने की कोई बात कभी नहीं कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि अनुराग ठाकुर ने रेलवे लाइन की घोषणा खुद की, लेकिन अब दोष कांग्रेस सरकार पर मढ़ रहे हैं।

तापमान बढ़ने से पिघलने लगे ग्लेश्यिर, सतलुज का जलस्तर 410 क्यूमैक्स से अ​​धिक
पहाड़ों में लगातार तापमान बढ़ने के कारण ग्लेशियर तेजी से पिघलने शुरू हो गए हैं। ऐसे में सतलुज नदी का जलस्तर भी बढ़ने लगा है। नदी में पानी की मात्रा बढ़ने से सतलुज नदी में बनी जलविद्युत परियोजनाएं में भी बिजली का उत्पादन बढ़ने लगा है। सतलुज नदी में पानी की मात्रा 410 क्यूमैक्स से अधिक हो गई है। नाथपा झाखड़ी जलविद्युत परियोजना के प्रमुख मनोज कुमार यादव ने बताया कि डैम में पानी की मात्रा 410 क्यूमैक्स मापी गई है। ऐसे में कभी पानी को छोड़ा जा सकता है। उन्होंने कहा कि सतलुज नदी के आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को लगातार लाऊड स्पीकर के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है।

शिमला में इलैक्ट्रिक साइकिल चलाने का प्रोजैक्ट रद्द, जानिए क्या है वजह
राजधानी शिमला में इलैक्ट्रिक बसों और वाहनों के बाद नगर निगम ने इलैक्ट्रिक साइकिल सुविधा शुरू करने का प्रोजैक्ट तैयार किया था, जो अब रद्द हो गया है। शिमला में इलैक्ट्रिक साइकिल के अलग से कोई भी साइकिल ट्रैक नहीं होने के चलते प्रशासन ने इस प्रोजैक्ट को खारिज कर दिया है। नगर निगम ने एक निजी कंपनी को इसका सर्वे करने का काम सौंपा था, सर्वे में शहर की जिन सड़कों पर इलैक्ट्रिक साइकिल चलाई जानी थी, उन सड़कों पर अलग से साइकिल ट्रैक बनाने की संभावनाएं नहीं मिल पाई है।

हिमाचल में JP Nadda ने भरी चुनावी हुंकार, इंडी गठबंधन पर साधा निशाना
हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव व विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों की नामांकन वापसी के बाद प्रचार ने जोर पकड़ लिया है। इसी के चलते जेपी नड्डा ने शनिवार को कांगड़ा के फतेहपुर के रैहन, चम्बा के चौगान में व सोलन के ​कुनिहार में रैलियां कीं। फतेहपुर के रैहन में जेपी नड्डा ने इंडी गठबंधन पर तीखा हमला करते हुए कहा कि इंडी एलाइंस परिवारवादी पार्टियों का गठबंधन है। इस गठबंधन की पार्टियों ने अपने बच्चों को मुख्यमंत्री बनाना है। उन्होंने कहा कि मोदी कहते हैं कि भ्रष्टाचार को हटाओ, वहीं कांग्रेस का कहना है कि भ्रष्टचारियों को बचाओ। यह सब परिवार की पार्टियां हैं।

चुनावों में आएंगे चमत्कारी परिणाम, 4 जून नही भूल पाएगी भाजपा : मुकेश
डिप्टी सी.एम. मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि लोकसभा व विधानसभा चुनावों के चमत्कारी परिणाम आएंगे। भाजपा 4 जून को भूल नहीं पाएगी। हिमाचल प्रदेश की देवभूमि पर सभी की नजरें हैं। इस समय धर्म व अधर्म के बीच की लड़ाई है। सत्य की जीत होगी व साजिश और षड्यंत्र की हार होगी। भाजपा की लोकसभा चुनाव में जमीन खिसक रही है, इसलिए यह चुनाव मुद्दों से भटकाकर अन्य विषयों पर भाजपा का नेतृत्व कर रहा है। अग्निहोत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने जो अपना गारंटी पत्र दिया है, उससे भाजपा नेतृत्व में हताशा व निराशा है। भाजपा 400 पार का नारा पूरा नहीं कर रही है, यह भाजपा के नेतृत्व को पता लग गया है।

HPBOSE:  10वीं व 12वीं की अनुपूरक परीक्षाओं के लिए 20 मई से भरे जाएंगे प्रवेश पत्र
जून 2024 में संचालित की जाने वाली मैट्रिक व जमा दो श्रेणी के नियमित परीक्षार्थियों की अनुपूरक परीक्षाओं के लिए कंपार्टमैंट, अतिरिक्त विषय (इंक्लूडिंग डिप्लोमा होल्डर), अंग्रेजी केवल इंप्रूवमैंट ऑफ परफोर्मैंस के पात्र परीक्षार्थी अपने प्रवेश पत्रों को निर्धारित परीक्षा शुल्क सहित 20 मई से संबंधित विद्यालय के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आबकारी विभाग की नशे के खिलाफ कार्रवाई, भदरोया में 2 भट्ठियों सहित 10 लाख की अवैध शराब की नष्ट
हिमाचल व पंजाब राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने 2 चलती भट्ठियों सहित 10 लाख रुपए की अवैध शराब को जब्त कर नष्ट कर दिया। हिमाचल प्रदेश राज्य कर एवं आबकारी विभाग के उपायुक्त प्रितपाल सिंह व पंजाब आबकारी विभाग पठानकोट की आबकारी अधिकारी नरेंद्र कौर वालिया, निरीक्षक हरविंद्र सिंह की टीम ने संयुक्त रूप से भदरोया क्षेत्र में दबिश दी। जंगल क्षेत्र होने के कारण छापेमारी टीम के पहुंचने से पहले ही शराब माफिया से जुड़े लोग जंगल में भाग गए। शराब तस्करी में संलिप्त 3 लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करवाई गई है।

Related Story

Trending Topics

India

97/2

12.2

Ireland

96/10

16.0

India win by 8 wickets

RR 7.95
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!