चुनावों में आएंगे चमत्कारी परिणाम, 4 जून नही भूल पाएगी भाजपा : मुकेश

Edited By Kuldeep, Updated: 18 May, 2024 07:55 PM

deputy cm mukesh agnihotri

डिप्टी सी.एम. मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि लोकसभा व विधानसभा चुनावों के चमत्कारी परिणाम आएंगे। भाजपा 4 जून को भूल नहीं पाएगी। हिमाचल प्रदेश की देवभूमि पर सभी की नजरें हैं।

ऊना/चम्बा (सुरेन्द्र/रणवीर): डिप्टी सी.एम. मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि लोकसभा व विधानसभा चुनावों के चमत्कारी परिणाम आएंगे। भाजपा 4 जून को भूल नहीं पाएगी। हिमाचल प्रदेश की देवभूमि पर सभी की नजरें हैं। इस समय धर्म व अधर्म के बीच की लड़ाई है। सत्य की जीत होगी व साजिश और षड्यंत्र की हार होगी। भाजपा की लोकसभा चुनाव में जमीन खिसक रही है, इसलिए यह चुनाव मुद्दों से भटकाकर अन्य विषयों पर भाजपा का नेतृत्व कर रहा है। अग्निहोत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने जो अपना गारंटी पत्र दिया है, उससे भाजपा नेतृत्व में हताशा व निराशा है। भाजपा 400 पार का नारा पूरा नहीं कर रही है, यह भाजपा के नेतृत्व को पता लग गया है। कांग्रेस पार्टी बेरोजगारी सहित देश के संसाधनों को मुद्दा बना रही है। कांग्रेस पार्टी द्वारा पूछे जा रहे सवालों के जवाब देने से भाजपा का नेतृत्व भाग रहा है। कांग्रेस पार्टी संघर्ष करने से कभी पीछे नहीं रही।

प्रदेश में कांग्रेस की सरकार नहीं टूटेगी
उधर, चम्बा में जनसभा को संबो​धित करते हुए मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि मंडी संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी पूरी तरह से हताश है जिसके कारण विक्रमादित्य सिंह को गाली दे रहे हैं। कंगना ने न तो विधानसभा की चौखट देखी है और न ही लोकसभा की। अब तो कंगना को समझ में आ रहा होगा कि किस भंवर में फंस गई। मुकेश ने कहा कि भाजपा ने सरकार को गिराने के कई प्रयास किए लेकिन कोई फायदा नहीं होने वाला है। पूरे प्रदेश की भाजपा चाहे उल्टी भी लटक जाए तो भी प्रदेश में कांग्रेस की सरकार नहीं टूटेगी। मौजूदा समय में भाजपा के पास प्रदेश में सिर्फ 25 विधायक हैं जो इतने ही रहेंगे। चुनावों के बाद एक भी विधायक नहीं बढ़ेगा।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!