Weather Update: 4 अक्तूबर तक मौसम साफ, प्रदेश भर में 45 सड़कें अवरुद्ध

Edited By Kuldeep, Updated: 30 Sep, 2026 07:35 PM

shimla weather clear

प्रदेश से दक्षिण-पश्चिम मानसून अगले 2-3 दिनों में राज्य से पूरी तरह लौटने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के पूर्वानुमान के अनुसार, 1 से 4 अक्तूबर तक समूचे प्रदेश में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा।

शिमला (संतोष): प्रदेश से दक्षिण-पश्चिम मानसून अगले 2-3 दिनों में राज्य से पूरी तरह लौटने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के पूर्वानुमान के अनुसार, 1 से 4 अक्तूबर तक समूचे प्रदेश में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा। इसके बाद एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 5 और 6 अक्तूबर को मैदानी, निचले और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है, जबकि उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम साफ और शुष्क रहने का अनुमान है। पिछले 24 घंटों के दौरान रामपुर बुशहर में 16.8 मिलीमीटर और खदराला में 7.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र के अनुसार प्रदेश भर में कुल 45 सड़कें अभी भी अवरुद्ध हैं। इसके साथ ही 34 बिजली ट्रांसफार्मर और 4 पेयजल आपूर्ति योजनाएं ठप्प पड़ी हैं। इस मानसून सीजन में आपदा और हादसों की वजह से कुल 379 लोगों ने जान गंवाई है। इनमें 153 मौतें प्राकृतिक आपदाओं जैसे भूस्खलन, बाढ़ व डूबने से हुई हैं, जबकि 226 मौतें सड़क दुर्घटनाओं के कारण दर्ज की गई हैं। इसके अतिरिक्त, 4 लोग अभी भी लापता हैं और 45 लोग घायल हुए हैं। राज्य में लोक निर्माण, जल शक्ति व अन्य विभागों सहित कुल 3,22,040.96 लाख रुपए की संपत्ति का भारी आर्थिक नुक्सान आंका गया है।

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!