Edited By Kuldeep, Updated: 18 May, 2024 09:18 PM
![possibility of heat wave in himachal](https://img.punjabkesari.in/multimedia/914/0/0X0/0/static.punjabkesari.in/2024_5image_21_18_013504266heatwawe-ll.jpg)
अत्यधिक तपिश अब पहाड़ी प्रदेश में भी लोगों को परेशान करने लगी है। अनेक स्थानों पर तापमान सामान्य से अधिक चल रहा है।
पालमपुर (भृगु): अत्यधिक तपिश अब पहाड़ी प्रदेश में भी लोगों को परेशान करने लगी है। अनेक स्थानों पर तापमान सामान्य से अधिक चल रहा है। कहीं हीट वेव के प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में दखल ने प्रदेश में अनेक स्थानों पर तापमान को 40 डिग्री सैल्सियस से अधिक पहुंचा दिया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार जब अधिकतम तापमान सामान्य से लगभग साढे़ 5 डिग्री सैल्सियस अधिक होता है तथा अधिकतम तापमान कम से कम 40 डिग्री सैल्सियस रहे तो वह स्थिति हीट वेव कहलाती है। प्रदेश में मौसम विज्ञान विभाग द्वारा अगले 24 घंटों में सिरमौर, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, सोलन, ऊना व शिमला में एक-दो स्थानों पर लू चलने की संभावना व्यक्त की है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here