Weather Update: हिमाचल से 24 घंटे में विदा होगा मानसून, 6 अक्तूबर से फिर बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

Edited By Vijay, Updated: 02 Oct, 2026 07:41 PM

weather himachal

हिमाचल प्रदेश में बीते 3 महीनों से तबाही का दौर बरसाने के बाद दक्षिण-पश्चिमी मानसून अगले 24 घंटों के भीतर पूरी तरह विदा होने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार विदाई के लिए परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल हैं।

शिमला (संतोष): हिमाचल प्रदेश में बीते 3 महीनों से तबाही का दौर बरसाने के बाद दक्षिण-पश्चिमी मानसून अगले 24 घंटों के भीतर पूरी तरह विदा होने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार विदाई के लिए परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल हैं। हालांकि, मानसून की विदाई के तुरंत बाद पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 6 से 8 अक्तूबर के बीच प्रदेश में एक बार फिर आंधी, बिजली और बारिश-बर्फबारी का दौर शुरू होने की चेतावनी जारी की गई है।

3 से 5 अक्तूबर तक प्रदेशभर में मौसम मुख्य रूप से साफ और शुष्क रहेगा, जिससे दिन के तापमान में हल्की बढ़ौतरी दर्ज हो सकती है। 6 से 8 अक्तूबर तक यैलो अलर्ट रहेगा। 6 अक्तूबर को ऊना, बिलासपुर, कांगड़ा, शिमला और सिरमौर जिलों में 40-50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली कड़कने का यैलो अलर्ट जारी किया गया है।

3,231.68 करोड़ रुपए की सरकारी व निजी संपत्ति का नुक्सान
राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार 30 जून से 2 अक्तूबर के बीच मानसून सीजन के दौरान प्रदेश को कुल 3,231.68 करोड़ रुपए की सरकारी व निजी संपत्ति का नुक्सान हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार प्रदेशभर में वर्तमान में 45 सड़कें अवरुद्ध हैं। राज्य भर में केवल 6 ट्रांसफार्मर ठप्प हैं, जो सभी किन्नौर जिले के अंतर्गत आते हैं। प्रदेश की सभी बाधित पेयजल योजनाएं पूरी तरह से बहाल कर ली गई हैं।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!