Shimla: हिमाचल के लिए दिल्ली से आई राहत की खबर, जल्द मिलेंगे 200 करोड़, केंद्र ने दी मंजूरी

Edited By Kuldeep, Updated: 07 Oct, 2026 06:47 PM

shimla centre himachal relief

आर्थिक संसाधनों की कमी से जूझ रहे हिमाचल प्रदेश के लिए केंद्र से बड़ी राहत की खबर है। केंद्र सरकार की तरफ से प्रदेश को फर्टिलाइजर और प्रोक्योरमैंट के लिए 200 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता जल्द मिलेगी।

शिमला (भूपिन्द्र): आर्थिक संसाधनों की कमी से जूझ रहे हिमाचल प्रदेश के लिए केंद्र से बड़ी राहत की खबर है। केंद्र सरकार की तरफ से प्रदेश को फर्टिलाइजर और प्रोक्योरमैंट के लिए 200 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता जल्द मिलेगी। दोनों मदों में 100-100 करोड़ रुपए मिलेंगे। प्रदेश सरकार ने सासकी के तहत केंद्र को 200 करोड़ का प्रस्ताव भेजा था, जिसे केंद्र ने सैद्धांतिक रूप से मंजूर कर लिया है। केंद्रीय स्वीकृति के बाद अब प्रदेश सरकार को धनराशि जारी होने का इंतजार है। उम्मीद है कि जल्द ही राशि राज्य को मिल जाएगी।

रबी सीजन की बुआई शुरू होने से पहले फर्टिलाइजर के लिए मिलने वाले 100 करोड़ रुपए से प्रदेश में खाद की खरीद और उपलब्धता सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। नवम्बर और दिसम्बर में गेहूं, जौ, चना, सरसों, राई और अलसी की बुआई होती है। इसके अलावा मटर, पत्तेदार सब्जियों और अन्य फसलों की बिजाई भी शुरू होती है। ऐसे में समय पर खाद की व्यवस्था किसानों के लिए जरूरी है। वहीं केंद्र से स्वीकृत दूसरे 100 करोड़ रुपए प्रोक्योरमैंट के लिए होंगे। इस राशि का इस्तेमाल सरकार की आवश्यक खरीद से जुड़े कार्यों में किया जाएगा।

इससे विभिन्न विभागों और सरकारी योजनाओं के लिए जरूरी खरीद प्रक्रिया को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। राशि जारी होने के बाद संबंधित विभाग स्वीकृत मदों के अनुसार खर्च की प्रक्रिया शुरू करेंगे। 200 करोड़ की यह राशि ऐसे समय में स्वीकृत हुई है, जब प्रदेश सरकार को रबी सीजन की तैयारियों के साथ विभिन्न जरूरी खर्चों को भी पूरा करना है। केंद्र से दोनों मदों में मंजूरी मिलने के बाद अब अगला कदम धनराशि जारी करना है। राशि मिलते ही फर्टिलाइजर की खरीद और प्रोक्योरमैंट से जुड़े कार्यों को गति देने की तैयारी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!