Shimla: एचआरटीसी चम्बा एसओ निलंबित, मंडी बना हैडक्वार्टर

Edited By Kuldeep, Updated: 07 Oct, 2026 09:42 PM

shimla hrtc so suspended

एचआरटीसी के चम्बा डिपो में तैनात अनुभाग अधिकारी (एसओ) को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय मंडी डिवीजन तय किया गया है।

शिमला (ब्यूरो): एचआरटीसी के चम्बा डिपो में तैनात अनुभाग अधिकारी (एसओ) को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय मंडी डिवीजन तय किया गया है। निगम प्रबंधन के इस फैसले के बाद चालक-परिचालक यूनियन ने वीरवार को चम्बा में प्रस्तावित चक्का जाम का फैसला वापस ले लिया है। अब चम्बा में एचआरटीसी बसों का संचालन सामान्य रूप से जारी रहेगा। जानकारी के अनुसार मंगलवार को निगम प्रबंधन ने संबंधित एसओ का तबादला नगरोटा के लिए किया था।

यूनियन ने तबादले पर आपत्ति जताते हुए अधिकारी के खिलाफ निलंबन और अन्य कार्रवाई की मांग की थी। बुधवार को कर्मचारियों ने चम्बा में गेट मीटिंग कर विरोध जताया और मांग पूरी न होने पर चक्का जाम की चेतावनी दी थी। उसके बाद निगम प्रबंधन ने एसओ को निलंबित करने का निर्णय लिया। निलंबन अवधि के दौरान उनका हैडक्वार्टर मंडी डिवीजन निर्धारित किया गया है। आदेश जारी होने के बाद यूनियन ने आंदोलन वापस लेने का ऐलान कर दिया। एचआरटीसी चालक यूनियन के अध्यक्ष मान सिंह ठाकुर ने प्रबंधन के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि यह कर्मचारियों की एकजुटता और संघर्ष की जीत है। उन्होंने कार्रवाई के लिए निगम प्रबंधन का आभार जताया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!