हिमाचल में सिंगल यूज प्लास्टिक Ban, 5 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी, पढ़ें HP की 10 बड़ी खबरें

Edited By Vijay, Updated: 02 Jul, 2022 07:11 AM

hp top 10 news

हिमाचल में सिंगल यूज प्लास्टिक पर 1 जुलाई से प्रतिबंध लग गया है। टांडा मेडिकल कॉलेज में कैडेवरिक डोनेशन के बाद पहली बार ऑर्गन फ्लाइट के जरिए पीजीआई पहुंचाए गए। प्रदेश में 5 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

शिमला (ब्यूरो): हिमाचल में सिंगल यूज प्लास्टिक पर 1 जुलाई से प्रतिबंध लग गया है। टांडा मेडिकल कॉलेज में कैडेवरिक डोनेशन के बाद पहली बार ऑर्गन फ्लाइट के जरिए पीजीआई पहुंचाए गए। प्रदेश में 5 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। दुबई में फंसे सुलह के युवक ने अपनी जान को खतरा बताते हुए प्रदेश सरकार से मदद की गुहार लगाई है। चम्बा जिले में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दंपति को मौत हो गई।

पढ़ें हिमाचल की बड़ी खबरेें सिर्फ यहां

हिमाचल में पहली बार कैडेवरिक डोनेशन के बाद फ्लाइट के जरिए टांडा से PGI पहुंचाए ऑर्गन
जीवन व मृत्यु प्रकृति का नियम है और यह भी सच है कि हम में से हर एक व्यक्ति हमेशा जीवित रहना चाहता है, अब यह संभव है। किसी और के शरीर में खुद को जीवित रखा जा सकता है। एक ऐसा ही उदाहरण प्रदेश के टांडा मेडिकल कालेज एवं अस्पताल में सामने आया है जहां रिनल ट्रांसप्लांट सर्जरी विभाग के तहत 75 वर्ष की महिला ने 2 किडनियां और 2 कॉर्निया दान किए हैं। 

राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने भाजपा विधायकों से मांगा सहयोग
एनडीए व अन्य समर्थक दलों द्वारा राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने बद्दी के किशनपुरा स्थित ली मैरिट होटल में भाजपा विधायक दल की बैठक को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जब मैं राज्यपाल बनी तो मैंने सोचा कि यह मेरी राजनीति का अंतिम पड़ाव है लेकिन मैंने सोचा भी नहीं था कि मैं एक दिन राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के लिए चुनी जाऊंगी। मेरा जीवन बहुत कठिन हालातों में बीता। 

हिमाचल में सिंगल यूज प्लास्टिक पर लगा प्रतिबंध
हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार से सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध लग गया है। राज्य में इसका प्रयोग, भंडारण व बेचने वालों पर कार्रवाई भी शुरू हो गई है। राजधानी शिमला में प्रतिबंध के पहले दिन प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने कारोबारियों के चालान के स्थान पर उन्हें इसको लेकर जागरूक किया। शहर के कारोबारियों को बोर्ड के कर्मचारियों ने सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने को कहा। 

चम्बा-पांगी मार्ग पर रानीकोट में कार खाई में गिरी
चम्बा-पांगी मार्ग पर हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। वीरवार देर रात रानीकोट के निकट एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दर्दनाक हादसे में दंपति की मौत हो गई है। इसके अलावा एक घायल है, जिसे उपचार के लिए मेडिकल काॅलेज एवं अस्पताल चम्बा पहुंचाया गया है। पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिमाचल में 5 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी, यैलो अलर्ट जारी
हिमाचल में मानसून की बारिशें शुरू हो गई हैं। हालांकि प्रदेश में शुक्रवार को अधिकांश क्षेत्रों में बादल नहीं बरसे। राजधानी शिमला में बाद दोपहर हल्की बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 5 जुलाई तक प्रदेश में भारी बारिश की आशंका है। बारिश को लेकर पूरे राज्य में यैलो अलर्ट जारी कर लोगों को सतर्क रहने की अपील की गई है। 

105 वर्ष के हुए भारत के प्रथम मतदाता श्याम सरण नेगी
स्वतंत्र भारत के प्रथम मतदाता श्याम सरण नेगी ने शुक्रवार को अपने परिवार के सदस्यों व जिला प्रशासन किन्नौर के साथ अपना 105वां जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर डीसी किन्नौर आबिद हुसैन सादिक ने देश के प्रथम मतदाता श्याम सरन नेगी का 105वां जन्मदिन मनाने के लिए विशेष प्रबंध किए थे तथा श्याम सरण ने केक काटकर जन्मदिन मनाया।

मणिमहेश यात्रा के दौरान सड़क किनारे नहीं लगेगा लंगर
कोरोना संक्रमण से उभरने के 2 साल बाद शुरू हो रही उत्तर भारत की प्रसिद्ध श्री मणिमहेश यात्रा में इस बार श्रद्धालुओं की संख्या अधिक हो सकती है। ऐसे में सभी संबंधित विभागों को तय सीमा के भीतर पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित बनानी होगी। ये निर्देश डीसी दुनी चंद राणा ने बचत भवन में आयोजित बैठक के दौरान दिए हैं। उन्होंने कहा कि श्री मणिमहेश यात्रा 19 अगस्त से 2 सितम्बर तक आयोजित होगी।

दुबई में फंसे सुलह के युवक काे जान का खतरा
पालमपुर के सुलह के एक युवक ने दुबई में अपनी जान को खतरा बताया है। फेसबुक लाइव के माध्यम से इस युवक ने अपनी व्यथा व्यक्त करते हुए भारत तथा हिमाचल सरकार के अतिरिक्त दुबई सरकार से गुहार लगाई है। सुलह के हारबरल (ककड़ैं) के रजनीश ने बताया कि वह 5 वर्ष से दुबई में कंपनी में कार्यरत है परंतु अब उसे परेशान किया जा रहा है, ऐसे में उसने आशंका जताई है कि उसकी जान को खतरा हो सकता है।

प्रतिभा सिंह के बयान पर बिफरा भाजपा महिला मोर्चा
बहुचर्चित गुड़िया हत्याकांड को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह की तरफ से दिए गए बयान को लेकर भाजपा की तरफ से विरोध प्रदर्शन किए गए। शिमला सहित प्रदेश के सभी जिलों में भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। डीसी कार्यालय शिमला के बाहर विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए भाजपा नेत्री नीलक सरैक ने गुड़िया मामले को छोटा बताने के लिए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह की निंदा की और इसके लिए तुरंत माफी मांगने को कहा। 

पठानकोट-चम्बा NH पर पहाड़ी से टकराई निजी वोल्वो बस
पठानकोट-चम्बा नैशनल हाइवे पर ढूंढियारा बंगला के समीप एक निजी वोल्वो बस पहाड़ी से टकरा गई लेकिन चालक की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा होने से टल गया। जानकारी के अनुसार बेदी ट्रैवल की वोल्वो बस (एचपी 01डी-7755) जिसे चतर सिंह निवासी गग्गल जिला कांगड़ा चला रहा था जोकि बुधवार को 29 पर्यटक लेकर अमृतसर से डल्हौजी के लिए रवाना हुआ लेकिन जब यह बस देर शाम नैनीखड्ड और ढूंढीयारा के बीच शनि देव मंदिर के समीप पहुंची तो चालक को बस के नीचे किसी पार्ट के टूटने की आवाज सुनाई दी। 

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!