Kangra : शादी के 10 दिन बाद दुल्हन लापता, परिजनों में चिंता का माहौल

Edited By Swati Sharma, Updated: 02 Oct, 2026 03:40 PM

kangra bride goes missing 10 days after wedding

पुलिस थाना लंबागांव के अंतर्गत मैला के साथ लगते गांव त्रेफड़ में शादी के महज 10 दिन बाद नवविवाहिता के अचानक घर से लापता होने का मामला सामने आया है। विवाहिता के पति ने पुलिस थाना लंबागांव में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई है।

Kangra News : पुलिस थाना लंबागांव के अंतर्गत मैला के साथ लगते गांव त्रेफड़ में शादी के महज 10 दिन बाद नवविवाहिता के अचानक घर से लापता होने का मामला सामने आया है। विवाहिता के पति ने पुलिस थाना लंबागांव में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई है।

जानकारी अनुसार, त्रेफड़ निवासी अमित कुमार पुत्र अमर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 20 सितंबर को जिला सोलन के एक गांव निवासी मुस्कान के साथ हुई थी। अमित के अनुसार 30 सितंबर को वह किसी निजी कार्य से मैला गया था। सुबह करीब साढ़े 10 बजे जब वह घर वापस लौटा तो उसकी पत्नी घर पर नहीं थी। अमित ने जब अपने पिता से मुस्कान के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि उन्होंने भी उसे काफी समय से नहीं देखा है। इसके बाद अमित ने मुस्कान के मोबाइल फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उसका फोन बंद मिला।

बाद में अमित ने अपने ससुराल पक्ष से फोन पर संपर्क किया। वहां से उसे बताया गया कि मुस्कान ससुराल आई थी, लेकिन बिना बताए कहीं चली गई। इसके बाद अमित ने वीरवार को पुलिस थाना लंबागांव में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी बैजनाथ संदीप शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!