कांगड़ा और नूरपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टे व चरस के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 09 Oct, 2026 09:43 PM

5 smugglers caught with heroin and hashish

हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कांगड़ा और पुलिस जिला नूरपुर की सीआईए टीमों ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने तीन अलग-अलग मामलों में गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 5 तस्करों को चिट्टे और चरस के साथ रंगे हाथों...

कांगड़ा/नूरपुर (कालड़ा/राकेश): हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कांगड़ा और पुलिस जिला नूरपुर की सीआईए टीमों ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने तीन अलग-अलग मामलों में गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 5 तस्करों को चिट्टे और चरस के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। तस्करी में इस्तेमाल किए गए तीन वाहनों को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।

स्कूटी सवार 2 युवकों से मिला चिट्टा
पहले मामले में कांगड़ा पुलिस थाना के अंतर्गत सीआईए टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर भट्ठा रोड, गर्ग कालोनी (बीरता के सामने) में विशेष नाकाबंदी की थी। इसी दौरान एक स्कूटी (HP 40 F-0763) पर सवार दो युवकों को जांच के लिए रोका गया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 6.24 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनकी पहचान रमन सहगल (48) निवासी रिहालपुरा (कांगड़ा) और विकास धीमान (43) निवासी रझूं (धीरा) के रूप में हुई है। पुलिस एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर यह पता लगाने में जुट गई है कि आरोपी यह खेप कहां से लाए थे और किसे सप्लाई करने जा रहे थे।

कार के फुट मैट के नीचे छिपाया था चिट्टा
दूसरी कार्रवाई पुलिस जिला नूरपुर की सीआईए टीम ने कंडवाल पुलिस चौकी के बाहर एनएच-154 पर की। पुलिस को सूचना मिली थी कि पठानकोट से जसूर की ओर आ रही एक सफेद रंग की कार (HP 28C-3330) में चिट्टा लाया जा रहा है। नाकाबंदी के दौरान जब इस संदिग्ध कार को रोककर स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में तलाशी ली गई, तो चालक सीट के फुट मैट के नीचे छिपाकर रखा गया 10.47 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। मौके पर ही पुलिस ने राकेश कुमार निवासी जौंटा (कांगड़ा) और गौरव कुमार निवासी खज्जियां (कांगड़ा) को गिरफ्तार कर लिया। नूरपुर थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21, 25 व 29 के तहत मामला दर्ज कर वाहन को जब्त कर लिया गया है।

गाड़ी के स्टीयरिंग के नीचे मिली 116 ग्राम चरस
तीसरे मामले में भी नूरपुर सीआईए टीम ने एनएच-154 पर जौंटा के समीप गश्त के दौरान कार्रवाई की। गुप्त सूचना के आधार पर जब एक संदिग्ध वाहन (HP 81-5184) की तलाशी ली गई, तो गाड़ी के स्टीयरिंग के नीचे बने प्लास्टिक कवर में छिपाकर रखी गई 116 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने इस मामले में 33 वर्षीय काकू निवासी रिखवानी (चम्बा) को गिरफ्तार कर लिया है। वाहन और चरस को कब्जे में लेकर थाना नूरपुर में धारा 20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्दमा दर्ज किया गया है। पुलिस जिला नूरपुर के एडिशनल एसपी धर्म चंद वर्मा ने मामलों की पुष्टि करते हुए बताया कि नशे के खिलाफ पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति जारी है। पकड़े गए सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि इस नैटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का भी पर्दाफाश किया जा सके।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!