प्रतिभा सिंह के बयान पर बिफरा भाजपा महिला मोर्चा, डीसी ऑफिस के बाद किया विरोध प्रदर्शन

Edited By Vijay, Updated: 01 Jul, 2022 08:41 PM

bjp mahila morcha angry on pratibha singh s statement

बहुचर्चित गुड़िया हत्याकांड को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह की तरफ से दिए गए बयान को लेकर भाजपा की तरफ से विरोध प्रदर्शन किए गए। शिमला सहित प्रदेश के सभी जिलों में भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।

शिमला (भूपिन्द्र): बहुचर्चित गुड़िया हत्याकांड को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह की तरफ से दिए गए बयान को लेकर भाजपा की तरफ से विरोध प्रदर्शन किए गए। शिमला सहित प्रदेश के सभी जिलों में भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। डीसी कार्यालय शिमला के बाहर विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए भाजपा नेत्री नीलक सरैक ने गुड़िया मामले को छोटा बताने के लिए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह की निंदा की और इसके लिए तुरंत माफी मांगने को कहा। उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक विक्रमादित्य सिंह इस बयान को झूठा बताकर अपनी माता का बचाव कर रहे हैं। भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष संजय सूद, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा, मंडल अध्यक्ष राजेश शारदा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अनिला कश्यप, पिंकी गोयल, किमी, कल्पी शर्मा व पुनीता सूद ने भी विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया। उधर, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रश्मिधर सूद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने धर्मशाला में विरोध प्रदर्शन करके प्रतिभा सिंह से माफी मांगने को कहा। इसके अलावा प्रदेश के सभी जिलों में महिला मोर्चा की तरफ से किए गए विरोध प्रदर्शन किए गए। 
PunjabKesari

एएनएम कार्यकर्ता व भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ता आपस में उलझीं
भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता जब भाजपा नेत्री नीलम सरैक की अध्यक्षता में डीसी कार्यालय शिमला के बाहर प्रदर्शन कर रहीं थीं तो उसी दौरान आमरण अनशन पर बैठीं बेरोजगार एएनएम संघ कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारेबाजी की। इस दौरान नीलम सरैक ने बेरोजगार एएनएम महिलाओं को समझाने का प्रयास भी किया, जिसके चलते कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया। बेरोजगार एएनएम संघ की महिलाओं ने आरोप लगाया कि पूर्व की दोनों कांग्रेस व भाजपा सरकारों ने उनकी मांगों का समाधान नहीं किया है। महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों का समाधान नहीं किया तो चुनावों में वह नोटा का प्रयोग करेंगी। इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा की महिलाओं ने उन्हें आश्वासन दिया कि वे उनकी मांगों को मुख्यमंत्री के समक्ष उठाएंगी लेकिन बेरोजगार एएनएम संघ की महिलाओं ने कहा कि उन्हें 50 फीसदी सबसिडी नहीं रोजगार चाहिए। 
PunjabKesari

बयान से पलटना प्रतिभा सिंह व कांग्रेस नेताओं की पुरानी आदत : त्रिलाेक जम्वाल 
हिमाचल प्रदेश भाजपा महामंत्री त्रिलोक जम्वाल ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह व कांग्रेस नेताओं का अपनी बयानबाजी से पलट जाना पुरानी आदत है। उन्होंने यहां जारी बयान में कहा कि प्रतिभा सिंह की तरफ से गुडिय़ा हत्याकांड मामले को लेकर दिए गए बयान की चौतरफा निंदा हो रही है। उन्होंने कहा कि अब प्रतिभा सिंह ने इस विवादित बयान की पूरी जिम्मेदारी मीडिया पर डाल दी है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कारगिल युद्ध को छोटा-मोटा युद्ध बताया था तथा बाद में इससे पलट गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रतिभा सिंह की तरह विक्रमादित्य सिंह भी ऐसा ही करते हैं तथा कर्मचारियों को पटकने की धमकी देते फिरते हैं।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!