राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने भाजपा विधायकों से मांगा सहयोग, कहा-किसी को निराश नहीं करूंगी

Edited By Vijay, Updated: 01 Jul, 2022 07:57 PM

presidential candidate draupadi murmu

एनडीए व अन्य समर्थक दलों द्वारा राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने बद्दी के किशनपुरा स्थित ली मैरिट होटल में भाजपा विधायक दल की बैठक को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जब मैं राज्यपाल बनी तो मैंने सोचा कि यह मेरी राजनीति का अंतिम...

बीबीएन (ठाकुर): एनडीए व अन्य समर्थक दलों द्वारा राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने बद्दी के किशनपुरा स्थित ली मैरिट होटल में भाजपा विधायक दल की बैठक को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जब मैं राज्यपाल बनी तो मैंने सोचा कि यह मेरी राजनीति का अंतिम पड़ाव है लेकिन मैंने सोचा भी नहीं था कि मैं एक दिन राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के लिए चुनी जाऊंगी। मेरा जीवन बहुत कठिन हालातों में बीता। मेरे गांव में जब मैं 2004 में मंत्री बनी तब बिजली आई। आज मैं राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के तौर पर आपके सामने आई हूं और प्रचार की शुरूआत देवभूमि हिमाचल से की है। तपोभूमि के साथ-साथ यह वीरों की भी भूमि है। इस देवभूमि को जितना नमन करूं, कम है। इस दौरान उन्होंने शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा को भी याद किया। यह संयोग है कि आज भगवान जगन्नाथ की यात्रा भी शुरू हुई। आज मैं आपके पास आई हूं, आपका सहयोग चाहिए। मेरे न कोई आगे है न कोई पीछे, अकेली हूं, एक बेटी है। मैं अपने काम में संतुष्ट हूं। बहुत खुश हूं। आप सभी ने मेरा स्वागत किया, इसके लिए आपका बहुत-बहुत आभार। किसी को निराश नहीं करूंगी।

द्रौपदी मुर्मू का जीवन किसी प्रेरणा से कम नहीं : जयराम
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस अवसर पर कहा कि द्रौपदी मुर्मू का जीवन किसी प्रेरणा से कम नहीं है। उनका समर्पण, कठोर परिश्रम और जनसेवा के लिए योगदान अतुलनीय है। इनको उम्मीदवार घोषित करना एक सराहनीय कदम है। प्रदेश में 43 भाजपा विधायक हैं और 5 सांसद हैं। एक विधायक ऐसे हैं जो रुष्ट भी हैं उन्हें मना लेंगे। 70 लाख प्रदेशवासियों की ओर से शुभकामनाएं देते हुए उन्हें महामहिम बनकर शीघ्र प्रदेश आने का भी न्यौता दिया। उन्होंने कहा कि पिछले 2 साल से शिमला में राष्ट्रपति भवन खाली है। कोविड के कारण कोई नहीं आया। आप शीघ्र पधारें। जयराम ठाकुर ने मुर्मू के जीवन पर भी प्रकाश डाला। 

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल ने दिए चुनाव से संबंधित सुझाव
केंद्रीय राज्य संसदीय कार्य मंत्री व प्रभारी अर्जुन मेघवाल ने भी चुनाव से संबंधित सुझाव दिए। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने केंद्रीय कमेटी का द्रौपदी मुर्मू को उम्मीदवार बनाए जाने पर आभार जताया और पूर्ण सहयोग देने को कहा। विधायक दल की बैठक में विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार, सांसद, मंत्री, विधायक के अलावा त्रिलोक जम्वाल, विधायक परमजीत सिंह, पूर्व विधायक केएल ठाकुर, दर्शन सैनी, अशोक शर्मा, जिला अध्यक्ष आशुतोष वैद्य, पुनीत शर्मा, बलबीर ठाकुर, कश्मीरी लाल, वीरेंदर चौधरी, नारायण दास, सुरजन सैनी, मनोज राणा व अन्य मौजूद रहे। 

बैठक में 2 मंत्री नहीं पहुंचे
भाजपा विधायक दल की बैठक में 1 सांसद, 2 मंत्री व 1 विधायक नहीं पहुंचे। सभी मंत्रियों-विधायकों व कार्यकत्र्ताओं ने राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का स्वागत किया।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!