Weather Update: हिमाचल में आंधी-बारिश का यैलो अलर्ट, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी

Edited By Kuldeep, Updated: 06 Oct, 2026 09:07 PM

shimla weather bad

हिमाचल में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आगामी एक सप्ताह तक मौसम में बदलाव रहने की संभावना है।

शिमला (राजेश): हिमाचल में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आगामी एक सप्ताह तक मौसम में बदलाव रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 7 से 9 अक्तूबर तक आंधी के साथ गरज, चमक और बारिश का यैलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कुछ ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी भी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 12 अक्तूबर तक राज्य में मौसम खराब रहने की संभावना है।

मंगलवार शाम को मौसम बदला और कुछ जगह बारिश हुई। मौसम विभाग ने 10, 11 और 12 अक्तूबर को भी राज्य में मौसम खराब रहने का अनुमान जताया है। इन तीन दिनों के लिए फिलहाल कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। विभाग के अनुसार अगले चार से पांच दिनों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी से तापमान में गिरावट आ सकती है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!