दर्दनाक हादसा : चम्बा-पांगी मार्ग पर रानीकोट में कार खाई में गिरी, दंपति की मौत

Edited By Kaku Chauhan, Updated: 01 Jul, 2022 04:23 PM

car fell into a ditch in ranikot on chamba pangi road painful death of couple

चम्बा-पांगी मार्ग पर हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। वीरवार देर रात रानीकोट के निकट एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दर्दनाक हादसे में दंपति की मौत हो गई है। इसके अलावा एक घायल है, जिसे उपचार के लिए मेडिकल काॅलेज एवं अस्पताल चम्बा पहुंचाया गया है।

तीसा (सुभान दीन): चचम्बा-पांगी मार्ग पर हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। वीरवार देर रात रानीकोट के निकट एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दर्दनाक हादसे में दंपति की मौत हो गई है। इसके अलावा एक घायल है, जिसे उपचार के लिए मेडिकल काॅलेज एवं अस्पताल चम्बा पहुंचाया गया है। पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार कार सवार तीन लोग पांगी से तीसा आ रहे थे। साच पास पहुंचते ही उनकी गाड़ी खराब हो गई। गाड़ी को ठीक करने में काफी समय बीत गया और साच पास में ही अंधेरा हो गया।

गाड़ी ठीक कर जब वे रानीकोट के पास पहुंचे तो धुंध होने के कारण चालक ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया, जिसके चलते गाड़ी गहरी खाई में जा गिरी। गाड़ी गिरने की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकाला। तीनों घायलों को एंबुलैंस की सहयता से नागरिक अस्पताल तीसा लाया गया। इस दौरान रंजीना ने रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं तीसा से मेडिकल काॅलेज रैफर किए गए महिला के पति सोनू की भी मौत हो गई। हादसे मे घायल का मेडिकल काॅलेज में इलाज चल रहा है। मामले की पुष्टि एसपी अभिषेक यादव ने की है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!