Edited By Swati Sharma, Updated: 28 Sep, 2026 10:02 AM

Himachal Weather Update : भारी बारिश के कारण हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के मालिंग नाला इलाके में पत्थर गिरने और मडफ्लो (कीचड़ बहने) की वजह से नेशनल हाईवे-05 पर गाड़ियों की आवाजाही रोक दी गई है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

वहीं, मौसम विभाग ने सोमवार को हिमाचल प्रदेश के किन्नौर और लाहौल-स्पीति में बर्फबारी और राज्य के मध्यम व निचले पहाड़ी इलाकों और मैदानी इलाकों में बारिश का अनुमान जताया है। राज्य भर में 29 सितंबर तक बारिश होती रहेगी, जिसके बाद 3 अक्टूबर तक मौसम साफ रहेगा। किन्नौर जिला पुलिस के अनुसार, लगातार बारिश की वजह से हाईवे के चौरा-समडो हिस्से में पत्थर गिरे और मडफ्लो हुआ, जिससे सड़क बंद हो गई। इससे पहले भी मडफ्लो के कारण टपरी के पास हाईवे बंद हो गया था, जिससे कई गाड़ियां फंस गई थीं और यात्रियों को परेशानी हुई थी।
अधिकारियों ने कहा, "ट्रैफिक बहाल करने के लिए जिला प्रशासन, पुलिस और लोक निर्माण विभाग (PWD) की टीमों को प्रभावित जगहों पर तैनात किया गया है। जमा हुए मलबे को हटाने और टपरी के पास सड़क पर फंसी गाड़ियों को निकालने के लिए मौके पर मशीनरी तैनात की गई है।"
प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें