हिमाचल में ED के छापों से हड़कंप, 99 स्कूलों को तत्काल बंद करने के निर्देश, पढ़ें HP की 10 बड़ी खबरें

Edited By Kuldeep, Updated: 31 Jul, 2024 07:31 PM

himachal top 10 news

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिमाचल प्रदेश के 4 जिलों कांगड़ा, ऊना, मंडी और कुल्लू में दबिश से हड़कंप मच गया है। कांगड़ा जिला में दबिश कांग्रेस नेताओं के ठिकानों पर की गई है।

शिमला (ब्यूरो): प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिमाचल प्रदेश के 4 जिलों कांगड़ा, ऊना, मंडी और कुल्लू में दबिश से हड़कंप मच गया है। कांगड़ा जिला में दबिश कांग्रेस नेताओं के ठिकानों पर की गई है। ईडी ने नगरोटा बगवां के कांग्रेस विधायक आरएस बाली और देहरा से कांग्रेस प्रत्याशी एवं प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा के घर पर दबिश दी है। हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के कम विद्यार्थी संख्या वाले स्कूलों के पुनर्गठन और शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। इस संदर्भ में सरकार ने एक अधिसूचना जारी कर दी है। हाल ही में हुई कैबिनेट बैठक के फैसलों के अनुसार, राज्य में शून्य विद्यार्थी संख्या वाले 99 स्कूलों को तुरंत बंद करने का निर्देश जारी किया गया है।
 

पढ़ें हिमाचल की बड़ी खबरें सिर्फ यहां

Himachal: राज्य के 4 जिलों में ED की दबिश से हड़कंप, कांग्रेस नेताओं के ठिकानों और अस्पतालों पर जांच जारी
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिमाचल प्रदेश के 4 जिलों कांगड़ा, ऊना, मंडी और कुल्लू में दबिश से हड़कंप मच गया है। कांगड़ा जिला में दबिश कांग्रेस नेताओं के ठिकानों पर की गई है। ईडी ने नगरोटा बगवां के कांग्रेस विधायक आरएस बाली और देहरा से कांग्रेस प्रत्याशी एवं प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा के घर पर दबिश दी है।

Himachal: 99 स्कूलों को तत्काल बंद करने के निर्देश, शिक्षकों के तबादलों पर भी लगी रोक
हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के कम विद्यार्थी संख्या वाले स्कूलों के पुनर्गठन और शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। इस संदर्भ में सरकार ने एक अधिसूचना जारी कर दी है। हाल ही में हुई कैबिनेट बैठक के फैसलों के अनुसार, राज्य में शून्य विद्यार्थी संख्या वाले 99 स्कूलों को तुरंत बंद करने का निर्देश जारी किया गया है।

Weather Update: हिमाचल में 24 घंटे में भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी
मानसून के अजब-गजब रंग के चलते कई पॉकेट्स में खूब वर्षा हो रही है जबकि कई इलाके वर्षा से अछूते ही चले हुए हैं। बुधवार को धर्मशाला में खूब वर्षा हुई जबकि रात्रि में ऊना में खूब मेघ बरसे। राजधानी शिमला में हल्की बारिश हुई है। कई जगहों पर हो रही अत्यधिक वर्षा से नुक्सान भी होने लगा है।

Indora : डिपुओं में फेल साबित हो रही हैं बायोमेट्रिक मशीनें, लोगों को नहीं मिल रहा राशन
इंदौरा क्षेत्र के सरकारी राशन डिपुओं में बायोमेट्रिक पॉश मशीनें नहीं चलने के कारण उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राम कृष्ण, दौलत राम, चरण दास, अर्जुन, राम प्यारी व सोनिया आदि ने बताया कि वे राशन लेने के लिए एक हफ्ते डिपुओं के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन राशन नहीं मिल रहा।

गुरुग्राम में शिमला पुलिस को थाने में रोकने पर विवाद, हिमाचल और हरियाणा पुलिस आमने-सामने
हिमाचल में सरकार गिराने के लिए षड्यंत्र रचने से जुड़े केस में हिमाचल प्रदेश और हरियाणा पुलिस आमने-सामने आ गई हैं। जानकारी के अनुसार शिमला पुलिस की 4 सदस्यी टीम डीएसपी मानविंदर की अगुवाई में राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के खिलाफ वोट करने वाले 9 विधायकों को हवाई सेवाएं देने वाली हैलीकॉप्टर कंपनी से पूछताछ के लिए 2 दिन पहले गुरुग्राम पहुंची थी।

Baba Bhootnath Temple : दिलचस्प है मंदिर की कहानी, बच्चों की शुद्धि के लिए कराए जाते हैं दर्शन
व्यास नदी के तट पर बसी मंडी में स्थित बाबा भूतनाथ मंदिर एक ऐतिहासिक और प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है, जिसे 'छोटी काशी' के नाम से भी जाना जाता है। यह मंदिर भगवान शिव के एक रूप, भूतनाथ को समर्पित है। सावन के महीने में हर सोमवार को बाबा भूतनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और भंडारे का आयोजन बड़े धूमधाम से किया जाता है।

Himachal: शिमला में बनेगा देश का सबसे बड़ा 14 किलोमीटर लंबा रोपवे, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
हिमाचल प्रदेश के शिमला जिला में देश का सबसे बड़ा 14 किलोमीटर लंबा रोपवे प्रोजैक्ट शुरू होने जा रहा है। शिमला शहर की यातायात समस्या को दूर करने के लिए यह बड़ा कदम उठाया गया है। इस प्रोजैक्ट को लेकर शिमला में एक संगोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

Chamba News: भूस्खलन की चपेट में आए मणिमहेश यात्री, 5 घायल
पवित्र मणिमहेश यात्रा पर जा रहे यात्रियों का एक समूह भूस्खलन की चपेट में आ गया। हादसे में 5 श्रद्धालु घायल हो गए। इनमें एक महिला की हालत नाजुक है। 3 घायलों को उपचार के लिए मैडीकल कालेज एवं अस्पताल चम्बा रैफर कर दिया है, जबकि 2 श्रद्धालुओं को प्राथमिक उपचार के बाद भेज दिया गया है।

Solan News: ओच्छघाट में महिला पर 2 नकाबपोश युवकों ने किया हमला, पुलिस जांच में जुटी
सोलन के ओच्छघाट के टांडो गांव में 2 लोगों द्वारा एक महिला पर हमला करने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। घायल महिला को सोलन के क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है।

Bilaspur: चिट्टे के बढ़ते कारोबार पर MLA त्रिलोक जम्वाल का तीखा हमला, सरकार और पुलिस की भूमिका पर उठाए सवाल
सदर विधायक त्रिलोक जम्वाल ने तेजी से पांव पसार रहे नशे के काले कारोबार को लेकर सरकार और पुलिस प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और देश का यह भविष्य नशा माफिया के निशाने पर है। चिट्टे जैसे घातक नशे की गिरफ्त में फंसकर बड़ी संख्या में बच्चों व युवाओं का जीवन बर्बाद हो रहा है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!