Chamba News: भूस्खलन की चपेट में आए मणिमहेश यात्री, 5 घायल

Edited By Kuldeep, Updated: 31 Jul, 2024 04:27 PM

bharmour mani mahesh pilgrim landslide injured

पवित्र मणिमहेश यात्रा पर जा रहे यात्रियों का एक समूह भूस्खलन की चपेट में आ गया। हादसे में 5 श्रद्धालु घायल हो गए। इनमें एक महिला की हालत नाजुक है।

भरमौर (उत्तम ठाकुर): पवित्र मणिमहेश यात्रा पर जा रहे यात्रियों का एक समूह भूस्खलन की चपेट में आ गया। हादसे में 5 श्रद्धालु घायल हो गए। इनमें एक महिला की हालत नाजुक है। 3 घायलों को उपचार के लिए मैडीकल कालेज एवं अस्पताल चम्बा रैफर कर दिया है, जबकि 2 श्रद्धालुओं को प्राथमिक उपचार के बाद भेज दिया गया है। 14 सदस्यीय यात्रियों का समूह मणिमहेश यात्रा पर निकला था। इसमें कांगड़ा जिला के इच्छी, बिंद्रावन तथा जमानाबाद गांवों के लोग शामिल थे। बुधवार सुबह उन्होंने अपनी पैदल यात्रा हड़सर से शुरू की।

जैसे ही वे गोइ नाला के समीप पहुंचे तो एक जगह आराम करने बैठ गए। अचानक पहाड़ी से भूस्खलन शुरू हो गया। यात्री इसकी चपेट में आ गए। उनके साथियों ने सभी घायलों को तुरंत पीठ पर उठाकर हड़सर पहुंचाया और वहां कन्हैया शर्मा के नेतृत्व में पहले से ही तैनात मैडीकल टीम ने उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद 108 एम्बुलैंस के माध्यम से नागरिक अस्पताल भरमौर पहुंचाया। गंभीर रूप से घायलों में श्रेष्ठा देवी पत्नी अश्वनी निवासी इच्छी, कुसुमलता पत्नी रणजीत जमानाबाद और विद्या देवी पत्नी प्रताप निवासी बिंद्रावन पालमपुर काे मैडीकल कालेज चम्बा रैफर कर दिया है, जबकि साहिल तथा दीपक कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।

उधर, हड़सर के समीप घटी इस घटना के प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घने जंगल में जंगली जानवरों के झुंड जब दौड़ते हुए निकलते हैं तो अक्सर इसी तरह से पत्थर गिरते हैं। ऐसी घटनाएं अक्सर इन स्थानों पर होती रहती हैं। वहीं कार्यवाहक खंड चिकित्सा अधिकारी डा. रुचिका ठाकुर ने बताया कि 3 महिलाओं की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद चम्बा रैफर कर दिया गया है। पुलिस उपनिरीक्षक रविंद्र कुमार ने भी घायलों व प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!