Shimla: स्कूल की 6 छात्राओं का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन

Edited By Kuldeep, Updated: 23 Sep, 2026 04:57 PM

shimla student state level selection

राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चियोग की छात्राओं ने जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।

शिमला (ब्यूरो): राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चियोग की छात्राओं ने जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। छात्राओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर 2 छात्राओं शबनम और स्नेहा का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इसके अतिरिक्त जिला स्तरीय ठोडा प्रतियोगिता में भी चियोग स्कूल की छात्राओं ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया।

इस प्रतियोगिता में शानदार खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करने पर विद्यालय की 4 छात्राओं अंजलि, हेतल, स्मृति और सृजल का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित छात्राओं के विद्यालय पहुंचने पर प्रधानाचार्य संदीप कुमार शर्मा सहित समस्त अध्यापक वर्ग ने उनका जोरदार स्वागत किया तथा उन्हें सम्मानित किया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!