Edited By Kuldeep, Updated: 22 Sep, 2026 08:20 PM

मानसून सीजन 2026 के दौरान हिमाचल प्रदेश में हुए नुक्सान का मौके पर आकलन करने के लिए केंद्र सरकार की इंटर-मिनिस्ट्रीयल सैंट्रल टीम ( आईएमसीटी) 28 सितम्बर को हिमाचल आएगी।
शिमला (भूपिन्द्र): मानसून सीजन 2026 के दौरान हिमाचल प्रदेश में हुए नुक्सान का मौके पर आकलन करने के लिए केंद्र सरकार की इंटर-मिनिस्ट्रीयल सैंट्रल टीम ( आईएमसीटी) 28 सितम्बर को हिमाचल आएगी। केंद्र सरकार की यह टीम आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर मौके पर नुक्सान का आकलन करेगी। टीम राज्य के कांगड़ा, चम्बा व कुल्लू में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेगी। यह टीम 28 से 30 सितम्बर तक हिमाचल में रहेगी।
टीम 28 सितम्बर को कांगड़ा पहुंचेगी तथा उसके बाद टीम का कुल्लू व चम्बा जिला का दौरा करने का कार्यक्रम है। इसके बाद टीम शिमला पहुंचेगी, जहां वह सरकार के साथ बैठक करेगी। उधर, राजस्व विभाग के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ ने टीम के दौरे को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस कड़ी में प्रकोष्ठ के निर्देश पर सभी उपायुक्तों को अपने-अपने जिलों में उन स्थानों को चिन्हित कर दिया है, जहां पर मानसून से तबाही हुई है। अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों की फोटो, वीडियो और जियो-को-आर्डीनेट उपलब्ध रखने को भी कहा है।