हिमाचल में आयुष्मान कार्ड व पैराग्लाइडिंग प्रशिक्षण फर्जीवाड़ा, आज PM से होगी CM सुख्खू की भेंट, पढ़ें HP की 10 बड़ी खबरें

Edited By Kuldeep, Updated: 24 Jan, 2023 07:42 AM

himachal top 10 news

फर्जी आयुष्मान कार्ड के जरिए लोगों से रुपए ऐंठने के आरोप में विजीलैंस एवं एंटी करप्शन ब्यूरो ने एक निजी अस्पताल के खिलाफ केस दर्ज किया है। विजीलैंस ने धारा 420, 467, 468 व 471 आई.पी.सी. के तहत एफ.आई.आर. दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिमला (ब्यूरो): फर्जी आयुष्मान कार्ड के जरिए लोगों से रुपए ऐंठने के आरोप में विजीलैंस एवं एंटी करप्शन ब्यूरो ने एक निजी अस्पताल के खिलाफ केस दर्ज किया है। विजीलैंस ने धारा 420, 467, 468 व 471 आई.पी.सी. के तहत एफ.आई.आर. दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में कुछ लोगों को भी नामजद किया गया है। जानकारी के मुताबिक कुल 69 आयुष्मान कार्ड पकड़े गए हैं जिनमें फर्जीवाड़े के जरिए आई.डी. लगाई गई है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तथा उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से भेंट की। मुख्यमंत्री बनने के बाद यह उनकी राष्ट्रपति व उपराष्ट्रपति के साथ पहली शिष्टाचार भेंट थी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति व उपराष्ट्रपति को शॉल, टोपी व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

 

पढ़ें हिमाचल की बड़ी खबरें सिर्फ यहां

सुक्खू ने राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति से की भेंट, आज मिलेंगे प्रधानमंत्री, गृह मंत्री व पार्टी नेताओं से
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तथा उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से भेंट की। मुख्यमंत्री बनने के बाद यह उनकी राष्ट्रपति व उपराष्ट्रपति के साथ पहली शिष्टाचार भेंट थी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति व उपराष्ट्रपति को शॉल, टोपी व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने कांग्रेस नेताओं से भी मुलाकात कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

फर्जी आयुष्मान कार्ड मामले में निजी अस्पताल के खिलाफ केस दर्ज
फर्जी आयुष्मान कार्ड के जरिए लोगों से रुपए ऐंठने के आरोप में विजीलैंस एवं एंटी करप्शन ब्यूरो ने एक निजी अस्पताल के खिलाफ केस दर्ज किया है। विजीलैंस ने धारा 420, 467, 468 व 471 आई.पी.सी. के तहत एफ.आई.आर. दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में कुछ लोगों को भी नामजद किया गया है। जानकारी के मुताबिक कुल 69 आयुष्मान कार्ड पकड़े गए हैं जिनमें फर्जीवाड़े के जरिए आई.डी. लगाई गई है।

भारत एक स्थिर और अच्छा लोकतांत्रिक देश है : दलाईलामा
तिब्बती आध्यात्मिक नेता 14वें दलाईलामा सोमवार को धर्मशाला में अपने निर्वासित घर वापस पहुंचे। दलाईलामा का स्वागत करने के लिए कई तिब्बती और विदेशी अनुयायी कांगड़ा हवाई अड्डे पर एकत्र हुए। मीडिया कर्मियों से बात करते हुए दलाईलामा ने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है, बहुत स्थिर और बहुत अच्छा है। बोधगया की अपनी एक महीने की यात्रा के बाद सोमवार को तिब्बती धर्मगुरु अपने स्थायी निवास पहुंचे।

10 वर्षीय प्रवासी बच्ची का कमरे में मिला शव
रविवार सायं भदरूं पंचायत के भदरूं गांव में 10 वर्षीय प्रवासी लड़की का कमरे में शव मिलने से आसपास के क्षेत्र में दशहत का मौहाल है। लड़की के पिता शंभू राम ने बताया कि उसकी 3 बेटियां व एक बेटा है। वे किराए के कमरे में अपने परिवार के साथ वर्षों से रह रहे हैं। रोजाना की तरह वह व उनकी पत्नी गत दिवस सुबह साढ़े 8 बजे छोटी बेटी को लेकर मजदूरी करने के लिए चले गए थे।

पैराग्लाइडिंग प्रशिक्षण के नाम पर फर्जीवाड़ा, शातिर गिरफ्तार
पैराग्लाइडिंग प्रशिक्षण के नाम पर फर्जी सर्टीफिकेट बांटने वाला शातिर कुल्लू में धर लिया है जोकि स्वयं भी पैराग्लाइडिंग पायलट है और उत्तराखंड प्रांत का रहने वाला बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार इस फर्जीवाड़े का खुलासा उस समय हुआ जब वह एक व्यक्ति से प्रशिक्षण सर्टीफिकेट उपलब्ध करवाने के लिए 30 से 35000 रुपए मांग रहा था तथा कुछ से 25 हजार रुपए लिए।

356 ग्राम चरस व 30 ग्राम चिट्टे के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार
 हिमाचल में बढ़ते नशे के व्यापार पर रोक लगाने के तहत स्पैशल इन्वैस्टीगेशन यूनिट शिमला और पुलिस चौकी हलोग धामी द्वारा संयुक्त अभियान में 356 ग्राम चरस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पूर्व सूचना के आधार पर एस.आई.यू. के हवलदार ललित ठाकुर, आरक्षी भुवनेश और पुलिस चौकी धामी के हवलदार राजेंद्र, हवलदार नीरज, आरक्षी शब्बीर मुहम्मद व आरक्षी विकास द्वारा धामी की टिक्कर घाटी नाम की जगह पर नाका लगाया गया था, जहां पर रात लगभग 2 बजे गाड़ी (नं. एच.पी. 24 डी 4194) को रोका गया और वाहन में सवार हेतराम पुत्र बीजाराम गांव व डाकघर देवली जिला बिलासपुर से 356 ग्राम चरस बरामद की गई।

जंगल में मिला अज्ञात युवती का शव
उपमंडल अम्ब के घेबट बेहड़ के जंगल में एक अज्ञात युवती का शव मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मुबारिकपुर-चिंतपूर्णी रोड पर उक्त स्थल पर सुबह सोमवार करीब 11.30 बजे स्थानीय लोगों ने घेबट बेहड़ के उपप्रधान शेरे मुख्तियार को सड़क के साथ लगती खाई में एक शव पड़ा होने की सूचना दी। इस पर उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी।

हिमाचल में मंगलवार को भारी बारिश-बर्फबारी का अलर्ट
हिमाचल में मंगलवार को भारी बारिश व बर्फबारी का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश में भारी बारिश व बर्फबारी को लेकर यैलो अलर्ट जारी किया है। यह अलर्ट प्रदेश के 7 जिलों के लिए है। इसमें शिमला, कांगड़ा, मंडी, कुल्लू, चम्बा, किन्नौर और लाहौल-स्पीति जिला शामिल हैं। प्रदेश के मैदानी जिलों में बारिश की संभावना है। बारिश व बर्फबारी को देखते हुए मौसम विज्ञान केंद्र ने एडवाइजरी जारी कर दी है। लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है।

हिमाचल में 11 तहसीलदारों के तबादले
प्रदेश सरकार ने 11 तहसीलदारों के तबादले किए हैं। इसके तहत वेद प्रकाश को ठियोग से पांवटा साहिब तथा अनिल कुमार को सुंदरनगर से ठियोग लगाया गया है। इसी तरह राकेश कुमार नेगी को काजा से मूरंग, विनोद कुमार को मूरंग से हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति, जनजाति विकास निगम सोलन, सतिंद्र जीत को बिलासपुर सदर से शिमला ग्रामीण, कपिल तोमर को शिमला ग्रामीण से आई.आर.एस.ए. स्टांप सेल हिमाचल प्रदेश सचिवालय शिमला, हीरा लाल गेजटा को हिमुडा से शिमला शहरी, सुमेध शर्मा को शिमला शही से हिमुडा तथा धर्मपाल को करसोग से बड़सर लगाया गया है।

कड़की में फंस कर घायल मादा तेंदुआ गांव में घुसी
कड़की में फंसने से घायल हुई एक मादा तेंदुआ दहाड़ती हुई ग्राम पंचायत दसलेहड़ा के गांव खमेड़ा खुर्द में जा घुसी, जिसे पकड़ कर उसका उपचार किया गया। जानकारी के अनुसार गांव खमेड़ा खुर्द का एक व्यक्ति अपने निजी काम से कहीं जा रहा था कि झाडिय़ों से निकल कर अचानक मादा तेंदुआ दहाड़ती हुई उस पर झपट पड़ी। उसने इसकी जानकारी पूर्व उपप्रधान मदन लाल को दी। उपप्रधान ने इस बारे बच्छरेटू वनरक्षक राजीव कुमार को बताया तथा वह भी मौके पर पहुंच गए।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!