सुक्खू ने राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति से की भेंट, आज मिलेंगे प्रधानमंत्री, गृह मंत्री व पार्टी नेताओं से

Edited By Kuldeep, Updated: 23 Jan, 2023 11:03 PM

shimla sukhu president vice president visit

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तथा उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से भेंट की। मुख्यमंत्री बनने के बाद यह उनकी राष्ट्रपति व उपराष्ट्रपति के साथ पहली शिष्टाचार भेंट थी।

शिमला (भूपिन्द्र): मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तथा उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से भेंट की। मुख्यमंत्री बनने के बाद यह उनकी राष्ट्रपति व उपराष्ट्रपति के साथ पहली शिष्टाचार भेंट थी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति व उपराष्ट्रपति को शॉल, टोपी व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने कांग्रेस नेताओं से भी मुलाकात कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। उधर, उनका मंगलवार यानि 24 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह तथा कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मिलने का कार्यक्रम है।

शिष्टाचार भेंट के दौरान वह प्रधानमंत्री से प्रदेश को उदार वित्तीय मदद प्रदान करने सहित प्रदेश से जुड़े अन्य मामलों को लेकर गुहार लगा सकते हैं। मुख्यमंत्री केंद्रीय योजनाओं में अधिक से अधिक धन की मांग कर सकते हैं। इसके अलावा वह पी.एम. से राज्य के लिए नई योजनाओं का ऐलान करने का भी आग्रह कर सकते हैं। केंद्रीय गृह मंत्री से वह हिमाचल की बी.बी.एन.बी. तथा अन्य हिस्सेदारी को भी उठा सकते हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे व अन्य नेताओं से मुलाकात करेंगे। इस दौरान वह पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं से प्रदेश में संभावित मंत्रिमंडल विस्तार और निगम-बोर्ड में दी जाने वाली तैनातियों को लेकर चर्चा कर सकते हैं। ऐसे में उनके दिल्ली दौरे को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

कोरोना के कारण नहीं मिल पाए थे पी.एम. से
सुखविंदर सिंह सुक्खू का मुख्यमंत्री बनने के तुरंत बाद 19 दिसम्बर, 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का कार्यक्रम था, लेकिन ठीक एक दिन पहले 18 दिसम्बर, 2022 को कोरोना पॉजिटिव आने के कारण यह मुलाकात नहीं हो पाई थी।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!