भारत एक स्थिर और अच्छा लोकतांत्रिक देश है : दलाईलामा

Edited By Kuldeep, Updated: 23 Jan, 2023 10:03 PM

dharamsala india democratic country dalai lama

तिब्बती आध्यात्मिक नेता 14वें दलाईलामा सोमवार को धर्मशाला में अपने निर्वासित घर वापस पहुंचे। दलाईलामा का स्वागत करने के लिए कई तिब्बती और विदेशी अनुयायी कांगड़ा हवाई अड्डे पर एकत्र हुए। मीडिया कर्मियों से बात करते हुए दलाईलामा ने कहा कि भारत एक...

धर्मशाला (ब्यूरो): तिब्बती आध्यात्मिक नेता 14वें दलाईलामा सोमवार को धर्मशाला में अपने निर्वासित घर वापस पहुंचे। दलाईलामा का स्वागत करने के लिए कई तिब्बती और विदेशी अनुयायी कांगड़ा हवाई अड्डे पर एकत्र हुए। मीडिया कर्मियों से बात करते हुए दलाईलामा ने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है, बहुत स्थिर और बहुत अच्छा है। बोधगया की अपनी एक महीने की यात्रा के बाद सोमवार को तिब्बती धर्मगुरु अपने स्थायी निवास पहुंचे। उन्होंने कहा कि बोधगया में वे ऐसे लोगों से मिले जो भारत के अहिंसा के 1000 साल पुराने संदेश को लेकर चलते हैं और बौद्ध धर्म का प्रसार करना उनका कत्र्तव्य है।

दलाईलामा ने कहा कि अब भारत के पास करुणा और अहिंसा के लिए 1000 साल पुराना विचार है। ये दो चीजें वास्तव में हैं। उन्होंने कहा कि न केवल इंसान, बल्कि इस ग्रह पर रहने वाले जानवर को भी करुणा और अहिंसा की जरूरत है। उन्होंने कहा कि वास्तव में दुनिया और मानवता को इन दोनों करुणा और अहिंसा की जरूरत है। भारत में अपने प्रवास के बारे में उन्होंने कहा कि भारत में रहना अद्भुत है।

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!