जंगल में मिला अज्ञात युवती का शव

Edited By Kuldeep, Updated: 23 Jan, 2023 08:34 PM

amb forest girl dead body recovered

उपमंडल अम्ब के घेबट बेहड़ के जंगल में एक अज्ञात युवती का शव मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मुबारिकपुर-चिंतपूर्णी रोड पर उक्त स्थल पर सुबह सोमवार करीब 11.30 बजे स्थानीय लोगों ने घेबट बेहड़ के उपप्रधान शेरे...

अम्ब (अश्विनी): उपमंडल अम्ब के घेबट बेहड़ के जंगल में एक अज्ञात युवती का शव मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मुबारिकपुर-चिंतपूर्णी रोड पर उक्त स्थल पर सुबह सोमवार करीब 11.30 बजे स्थानीय लोगों ने घेबट बेहड़ के उपप्रधान शेरे मुख्तियार को सड़क के साथ लगती खाई में एक शव पड़ा होने की सूचना दी। इस पर उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। युवती की उम्र करीब 25 से 30 वर्ष लग रही है। सूचना मिलने के बाद एस.एच.ओ. अम्ब आशीष पठानिया ने दल बल सहित मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। मौके पर पुलिस को सड़क से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया है।

घेबट बेहड़ पंचायत के उपप्रधान शेरे मुख्तयार का कहना है कि सुबह करीब 11.30 बजे गांव के कुछ लोगों ने सड़क के साथ लगती खाई में एक युवती का शव होने की सूचना दी थी। एस.एच.ओ. अम्ब आशीष पठानिया का कहना है कि पुलिस थाना में गुमशुदगी का कोई मामला दर्ज नहीं है। ऐसे में यह शव किसका है इस बारे में कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। शव पर किसी भी तरह के कोई बड़े जख्म नहीं मिले हैं।

एफ.एस.एल. टीम ने जुटाए साक्ष्य
घेबट बेहड़ में मिले युवती के शव के मामले में एफ.एस.एल. टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि किसी ने संगीन वारदात को अंजाम देने के बाद शव को सड़क किनारे फैंक दिया है। प्रारंभिक जांच में पाया जा रहा है कि यह हत्या का मामला है। एस.एच.ओ. अम्ब आशीष पठानिया का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!